1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 1 मार्च: मार्च का पहला दिन इन राशियों के लिए होगा अच्छा, जानें अपना भविष्यफल

राशिफल 1 मार्च: मार्च का पहला दिन इन राशियों के लिए होगा अच्छा, जानें अपना भविष्यफल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 28, 2019 07:01 pm IST,  Updated : Feb 28, 2019 07:04 pm IST

आज फाल्गुन कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि है। साथ ही आज पूरा दिन पार करके कल सुबह 05 बजकर 55 मिनट तक पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र है। संयोग की बात ये है कि पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र आज शुक्रवार के दिन पड़ रहा है। चूंकि पूर्वाषाढ़ा, शुक्र ग्रह का नक्षत्र है और शुक्र ग्रह का संबंध शुक्रवार से है। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

1 march horoscope
1 march horoscope

मिथुन राशि
आज थोड़ी सी मेहनत से बड़ा मुनाफा मिल सकता है। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। रूका हुआ काम अगर फिर से शुरू करेंगे, तो फायदा हो सकता है। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक शाम का प्रोग्राम बन सकता है। इस राशि के कंप्यूटर स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर है। आप जितनी मेहनत करेंगे, आपको उतने ही बढ़िया नतीजे भी मिलेंगे। कुछ स्थितियां आपके फेवर में होंगी। खास काम पूरे होंगे। किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करके आपको काफी अच्छा महसूस होगा। गाय को रोटी खिलाएं, रिश्ते मधुर होंगे।

कर्क राशि
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। अधिकारियों के साथ आपको अपने व्यवहार में थोड़ी सावधानी रखनी चाहिए। धन लाभ के नए सोर्स नजर आ सकते हैं। आपको परिवार के किसी काम से यात्रा करना पड़ सकता है। किसी ऐसे पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है, जिससे आपको भविष्य में बड़े फायदे हो सकते हैं। दिनभर के कामों से आलस्य महसूस हो सकता है। बहुत हद तक आप व्यस्त हो सकते हैं। फालतू विवाद भी सामने आ सकते हैं। आपको उनसे बचना चाहिए। सूर्यदेव को नमस्कार करें, घर के सुख-सौभाग्य में वृद्धि होगी।

अगली स्लाइड में पढ़ें और और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल