1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 1 मार्च: मार्च का पहला दिन इन राशियों के लिए होगा अच्छा, जानें अपना भविष्यफल

राशिफल 1 मार्च: मार्च का पहला दिन इन राशियों के लिए होगा अच्छा, जानें अपना भविष्यफल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 28, 2019 07:01 pm IST,  Updated : Feb 28, 2019 07:04 pm IST

आज फाल्गुन कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि है। साथ ही आज पूरा दिन पार करके कल सुबह 05 बजकर 55 मिनट तक पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र है। संयोग की बात ये है कि पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र आज शुक्रवार के दिन पड़ रहा है। चूंकि पूर्वाषाढ़ा, शुक्र ग्रह का नक्षत्र है और शुक्र ग्रह का संबंध शुक्रवार से है। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

1 march horoscope
1 march horoscope

तुला राशि
आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। इस राशि के लवमेट वालों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। जरूरतमंद मित्रों की तरफ आप मदद का हाथ बढ़ायेंगे। आज आपकी आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। छात्रों को अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। सारे काम अपनी इच्छा के अनुसार होने में परेशानी आ सकती है। अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए नये कदम उठा सकते हैं। किसी काम में अनुमान से ज्यादा ही मेहनत और समय लग सकता है। माँ दुर्गा को लाल चुनरी चढ़ाएं, आपकी सुख-समृद्धि में वृद्धि होगी।

वृश्चिक राशि
आज आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा। आज ऑफिस में बड़े अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। आमदनी में इज़ाफ़ा होने के आसार नज़र आ रहे हैं। पूरे दिन खुद को तरोताज़ा महसूस करेंगे। इस राशि के राजनीति से जुड़े लोगों के लिये आज विदेश दौरे के चांस बन रहे हैं। घर परिवार का वातावरण शांतिदायक रहेगा। आध्यात्मिकता की ओर आपका रुझान रहेगा। जीवनसाथी के साथ कहीं हील स्टेशन पर घूमने की प्लांनिग कर सकते हैं| जरुरतमंद को वस्त्र दान करें, जीवन में सभी लोगों का सहयोग मिलता रहेगा।

अगली स्लाइड में पढ़ें और और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल