1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 1 मार्च: मार्च का पहला दिन इन राशियों के लिए होगा अच्छा, जानें अपना भविष्यफल

राशिफल 1 मार्च: मार्च का पहला दिन इन राशियों के लिए होगा अच्छा, जानें अपना भविष्यफल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 28, 2019 07:01 pm IST,  Updated : Feb 28, 2019 07:04 pm IST

आज फाल्गुन कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि है। साथ ही आज पूरा दिन पार करके कल सुबह 05 बजकर 55 मिनट तक पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र है। संयोग की बात ये है कि पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र आज शुक्रवार के दिन पड़ रहा है। चूंकि पूर्वाषाढ़ा, शुक्र ग्रह का नक्षत्र है और शुक्र ग्रह का संबंध शुक्रवार से है। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

1 march horoscope
1 march horoscope

कुंभ राशि
आज आपका दिन शानदार रहेगा। लोगों का विश्वास आप पर बना रहेगा। इस राशि के हाई एजुकेशन पाने की ख्वाहिश रखने वाले स्टूडेंट्स के लिये आज का दिन अनुकूल है। बच्चों की तरफ से शुभ समाचार मिलेगा। घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। दाम्पत्य जीवन में आपसी सामंजस्य उत्तम रहेगा। रोजमर्रा के कामों से फायदा होगा। कारोबार में रूका हुआ पैसा वापस मिलेगा। नियमित कामकाज में आपका मन लगेगा। नए लोगों से मुलाकात भविष्य के लिए लाभदायक होगी। ॐ नम: शिवाय मंत्र का 11 बार जप करें, धन लाभ के अवसर मिलेंगे।

मीन राशि
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। इस राशि के नौकरीपेशा लोगों के लिए अच्छे ऑफर्स आने के योग बन रहे हैं। घर में खुशी का माहौल बनेगा। संतान पक्ष से आज आपको खुशी मिल सकती है। आप अपनी बेहतर सोच से हालात को संभालने में सफल रहेंगे। जीवनसाथी के साथ आज आपका तालमेल बढ़िया रहेगा। आपको व्यापार में मुनाफा हो सकता है। ऑफिस में किसी सहकर्मी से आपकी दोस्ती हो सकती है। कान्हा जी को मिश्री का भोग लगाएं, दोस्तों के साथ संबंध बेहतर होंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल