1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 2 मई राशिफल: सिद्ध योग इन राशियों की बदल देगा किस्मत, जानें कैसा बीतेगा आपका गुरुवार का दिन

2 मई राशिफल: सिद्ध योग इन राशियों की बदल देगा किस्मत, जानें कैसा बीतेगा आपका गुरुवार का दिन

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 01, 2019 05:53 pm IST,  Updated : May 01, 2019 05:53 pm IST

आज मुकदमा दायर करने या अपनी बात रखने के योग यानि कि यायीजयद योग की सूर्योदय से रात 03:21 तक रहेगा। इसके साथ ही सर्वार्थ सिद्धि योग यानि कि सारे काम बनाने वाले योग दोपहर 01:02 से पूरा दिन रहेगा। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

Horoscope 2 may 2019
Horoscope 2 may 2019

मिथुन राशि
आज रूके हुए काम पूरे होने की संभावना है | इस राशि के मीडिया से जुड़े लोगों को आज नई उपलब्धियां प्राप्त होगी | आज आप किसी जरूरतमंद की मदद करेंगे | बिजनेस के किसी काम के सिलसिले में आपको यात्रा करनी पड़ सकती है | आपकी यात्रा मंगलमय रहेगी | आपके आसपास कुछ पॉजिटिव बदलाव आपकी जिंदगी को बेहतर बनायेंगे | ऑफिस का काम जल्दी पूरा होगा | समाज में आपका दायरा बढ़ेगा | तकनीकी क्षेत्र के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। मंदिर की साफ-सफाई में अपना सहयोग दें, धन लाभ होंगे |

कर्क राशि
आज आपके काम धीमी गति से पूरे होने की संभावना है | किसी खास काम में लोगों का सहयोग पाने के लिये आपको कोशिश करनी पड़ेगी | आज जीवनसाथी के साथ अपने रिश्तों में मिठास बनाये रखने की जरूरत है | इससे आपका रिश्ता मजबूत होगा | आपको अपने बच्चों की पढ़ाई पर भी नजर रखने की जरूरत है | बिजनेस में विरोधियों से आपको बचकर रहना चाहिए | खुद को फीट रखने के लिए आपको एक्सरसाइज़ का सहारा लेना चाहिए | जरूरतमंद को वस्त्र दान करें, जीवन में खुशियाँ बरकरार रहेगी |

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल