1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 2 मई राशिफल: सिद्ध योग इन राशियों की बदल देगा किस्मत, जानें कैसा बीतेगा आपका गुरुवार का दिन

2 मई राशिफल: सिद्ध योग इन राशियों की बदल देगा किस्मत, जानें कैसा बीतेगा आपका गुरुवार का दिन

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 01, 2019 05:53 pm IST,  Updated : May 01, 2019 05:53 pm IST

आज मुकदमा दायर करने या अपनी बात रखने के योग यानि कि यायीजयद योग की सूर्योदय से रात 03:21 तक रहेगा। इसके साथ ही सर्वार्थ सिद्धि योग यानि कि सारे काम बनाने वाले योग दोपहर 01:02 से पूरा दिन रहेगा। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

Horoscope 2 may 2019
Horoscope 2 may 2019

सिंह राशि
आज आपकी पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ने की उम्मीद है | ऑफिस में आपसे पिछले दिनों की रिपोर्ट ली जा सकती है | आपके धन-धान्य में वृद्धि होगी | दोस्तों के साथ कहीं घूमने की प्लानिंग करेंगे | आज आपको फिजूल की बातों में पड़ने से बचना चाहिए | आपकी सेहत में कुछ उतार-चढ़ाव बना रहेगा | तली-भुनी चीजें खाने से आपको बचना चाहिए | आपके कुछ खास काम में आज रूकावट आ सकती है, लेकिन शाम तक काम पूरा हो जायेगा | मंदिर में चने की दाल दान करें, आपकी सभी परेशानियाँ दूर होगी |

कन्या राशि
आज परिवार वालों के साथ समय बीतेगा | अगर आज किसी को प्रपोज करना चाहते हैं, तो आज का दिन शुभ है | काम में सफलता जरूर मिलेगी | इस राशि के जो लोग प्राईवेट जॉब करते हैं, बॉस उनके काम से बेहद खुश होंगे | संतान के साथ संबंधों में मजबूती आयेगी | पुराने रोगों से आपको छुटकारा मिलेगा | आज आपके सभी काम आसानी से पूरे होंगे | कॉमर्स फील्ड के छात्रों को आज कुछ नया सीखने को मिलेगा | आपके ज्ञान में बढ़ोतरी होगी | विष्णु जी को पीले फूल अर्पित करें, आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होगी |

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल