1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 20 मई राशिफल: मिथुन राशि वालों को होगा आर्थिक लाभ, जानें अपनी किस्मत

20 मई राशिफल: मिथुन राशि वालों को होगा आर्थिक लाभ, जानें अपनी किस्मत

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 19, 2019 02:42 pm IST,  Updated : May 20, 2019 08:56 am IST

आज ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि और सोमवार का दिन है। साथ ही आज ज्येष्ठा नक्षत्र, शिव योग और सिद्ध योग भी है। आपको बता दूं कि ज्येष्ठा नक्षत्र आज रात 02 बजकर 29 मिनट तक रहेगा। शिव योग आज दोपहर पहले 11 बजकर 29 मिनट तक रहेगा, उसके बाद आज पूरा दिन पार करके कल सुबह 10 बजकर 23 मिनट तक सिद्ध योग रहेगा।

मिथुन राशि
मिथुन राशि

मिथुन राशि - आज ऑफिस में आपको बड़े अधिकारियों का सहयोग मिलेगा । आपकी आमदनी में इज़ाफ़ा होने के आसार नज़र आ रहे हैं । आज आप पूरे दिन खुद को तरोताज़ा महसूस करेंगे । इस राशि के राजनीति से जुड़े लोगों के लिये आज विदेश दौरे के चांस बन रहे हैं । घर परिवार का वातावरण शांतिदायक बना रहेगा । आध्यात्मिकता की ओर आपका रुझान रहेगा । जीवनसाथी के साथ धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं। दाम्पत्य संबंध मजबूत होंगे । शिव चालीसा का पाठ करें, जीवन में सभी लोगों का सहयोग मिलता रहेगा । 

कर्क राशि - आज आपको कोई बड़ा फैसला लेने से पहले अच्छे से सोच विचार कर लेना चाहिए । कोर्ट-कचहरी के मामले में थोड़ी अड़चनें आ सकती हैं । कुछ दिनों से रुका हुआ काम आज पूरा होगा, जिससे आपकी खुशियों में थोड़ा इजाफा होगा । आप जो भी काम करने की सोचेंगे, उसे लेकर पॉज़िटिव नज़रिया रखने से सब काम अच्छे से होंगे । आपको बच्चों की सेहत का थोड़ा ख्याल रखना चाहिए। उनके खान-पान पर भी आपको पूरी तरह से नजर बनाये रखनी चाहिए।  शिवलिंग पर दूध अर्पित करें, आपकी सभी परेशानियाँ दूर होगी । 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल