1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 20 मई राशिफल: मिथुन राशि वालों को होगा आर्थिक लाभ, जानें अपनी किस्मत

20 मई राशिफल: मिथुन राशि वालों को होगा आर्थिक लाभ, जानें अपनी किस्मत

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 19, 2019 02:42 pm IST,  Updated : May 20, 2019 08:56 am IST

आज ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि और सोमवार का दिन है। साथ ही आज ज्येष्ठा नक्षत्र, शिव योग और सिद्ध योग भी है। आपको बता दूं कि ज्येष्ठा नक्षत्र आज रात 02 बजकर 29 मिनट तक रहेगा। शिव योग आज दोपहर पहले 11 बजकर 29 मिनट तक रहेगा, उसके बाद आज पूरा दिन पार करके कल सुबह 10 बजकर 23 मिनट तक सिद्ध योग रहेगा।

तुला राशि
तुला राशि

तुला राशि - आज आप दोस्तों के साथ कहीं घूमने की प्लानिंग करेंगे । डिजिटल मीडिया से जुड़े स्टूडेंट्स के लिए दिन मिला-जुला रहने वाला है । काम में सफलता पाने के लिए मेहनत करने की जरूरत है । अगर आप शादी-शुदा हैं, तो आज किसी भी काम को शुरू करने से पहले जीवनसाथी की सलाह लेना बेहतर रहेगा । कुछ मामलों में आज आप अपनी बातों पर कॉन्फिडेंट नहीं रह पायेंगे । आपका मन पूजा-पाठ में अधिक रहेगा । आज कोई नया दोस्त बनाने से पहले आपको अच्छे से सोच-विचार कर लेना चाहिए । गायत्री मंत्र का पाठ करें, आपकी सभी समस्याओं का निवारण होगा ।

वृश्चिक राशि - आज आपकी कोई न कोई इच्छा जरूर पूरी होगी । समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा । कुछ दिनों से रुका हुआ काम परिवार वालों की मदद से पूरा हो जायेगा । जीवनसाथी के साथ बैठकर किसी विषय पर चर्चा करेंगे । इससे आपकी समस्या का हल आसानी से निकल जायेगा । कंप्यूटर स्टूडेंट्स के लिए दिन बेहतरीन रहने वाला है । सफलता आपके बेहद करीब है । आज ऑफिस के वातावरण में कुछ अच्छे बदलाव आयेंगे, जिससे और दिन की अपेक्षा आज आपका दिन शानदार रहेगा । आपके खास काम पूरे होंगे । किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करके आपको काफी अच्छा महसूस होगा । शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाएं, रिश्ते मधुर होंगे ।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल