1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 20 मई राशिफल: मिथुन राशि वालों को होगा आर्थिक लाभ, जानें अपनी किस्मत

20 मई राशिफल: मिथुन राशि वालों को होगा आर्थिक लाभ, जानें अपनी किस्मत

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 19, 2019 02:42 pm IST,  Updated : May 20, 2019 08:56 am IST

आज ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि और सोमवार का दिन है। साथ ही आज ज्येष्ठा नक्षत्र, शिव योग और सिद्ध योग भी है। आपको बता दूं कि ज्येष्ठा नक्षत्र आज रात 02 बजकर 29 मिनट तक रहेगा। शिव योग आज दोपहर पहले 11 बजकर 29 मिनट तक रहेगा, उसके बाद आज पूरा दिन पार करके कल सुबह 10 बजकर 23 मिनट तक सिद्ध योग रहेगा।

कुंभ राशिफल
कुंभ राशिफल

कुंभ राशि - आज लोगों का विश्वास आप पर बना रहेगा । हाई एजुकेशन पाने की इच्छा  रखने वाले स्टूडेंट्स के लिये दिन अनुकूल रहने वाला है । सफलता आपके कदम चूमेगी । आज संतान की ओर से आपको कोई शुभ समाचार मिलेगा । भौतिक सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी । दाम्पत्य जीवन में आपसी सामंजस्य उत्तम रहेगा । रोजमर्रा के कामों से आपको फायदा होगा । कारोबारियों को लाभ के अवसर प्राप्त होंगे । आज नए लोगों से मुलाकात भविष्य के लिए लाभदायक हो सकती है। 'ॐ नम: शिवाय' मंत्र का 11 बार जप करें, धन लाभ के अवसर मिलेंगे ।

मीन राशि - आज कोई व्यक्ति आपके लिए मददगार साबित होगा । नौकरीपेशा लोगों के लिए अच्छे ऑफर्स आने के योग बन रहे हैं । मन में किसी बात को लेकर उत्सुकता बनी रहेगी । संतान पक्ष से आपको खुशी मिलने के संकेत हैं । आप अपनी बेहतर सोच से किसी नाजुक हालात को संभालने में सफल रहेंगे । जीवनसाथी के साथ आपका तालमेल बढ़िया रहेगा । आपको व्यापार में मुनाफा होगा । साथ ही आपके बच्चे की भी तरक्की होगी । ऑफिस में किसी सहकर्मी से आपकी दोस्ती मजबूत हो सकती है। आप उनके साथ बैठकर कॉफ़ी का आनंद उठा सकते हैं। मंदिर में तिल दान करें, सबके साथ अच्छा तालमेल बना रहेगा ।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल