1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 20 मई राशिफल: मिथुन राशि वालों को होगा आर्थिक लाभ, जानें अपनी किस्मत

20 मई राशिफल: मिथुन राशि वालों को होगा आर्थिक लाभ, जानें अपनी किस्मत

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 19, 2019 02:42 pm IST,  Updated : May 20, 2019 08:56 am IST

आज ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि और सोमवार का दिन है। साथ ही आज ज्येष्ठा नक्षत्र, शिव योग और सिद्ध योग भी है। आपको बता दूं कि ज्येष्ठा नक्षत्र आज रात 02 बजकर 29 मिनट तक रहेगा। शिव योग आज दोपहर पहले 11 बजकर 29 मिनट तक रहेगा, उसके बाद आज पूरा दिन पार करके कल सुबह 10 बजकर 23 मिनट तक सिद्ध योग रहेगा।

सिंह राशि
सिंह राशि

सिंह राशि - आज आपको किसी मित्र की सहायता करने का मौका मिलेगा। आपकी आर्थिक स्थिति सामान्य बनी रहेगी । आपको अपने खर्चों और आमदनी के बीच संतुलन बनाकर रखना चाहिए । आज आपके स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा । आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहना चाहिए । लवमेट के लिए दिन ठीक-ठाक रहने वाला है । पॉलिटेक्निक स्टूडेंट्स के लिए दिन मेहनत करने वाला है। उचित मेहनत से ही आप सफलता प्राप्त कर सकेंगे । आज सारे काम अपनी इच्छा अनुसार होने में थोड़ी परेशानी आ सकती है । आप अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए नये कदम उठायेंगे । मंदिर में मिश्री दान करें, आपकी सुख-समृद्धि में वृद्धि होगी ।

कन्या राशि - आज आप खुद को एनर्जी से भरा हुआ महसूस करेंगे । आप जिस भी काम को करेंगे, वो समय से पूरा हो जायेगा । आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होगी । किसी जरूरी कामकाज से यात्रा के योग बन रहे हैं । आज जीवनसाथी को किसी काम में सफलता मिलने से आपको ख़ुशी होगी । आपस में दोनों की अंडरस्टैंडिंग भी अच्छी रहेगी । इस राशि के प्राइवेट जॉब करने वाले लोगों के लिए दिन फायदेमंद रहने वाला है । बॉस के साथ संबंधों में मजबूती आयेगी । उनके साथ किसी खास मामले पर आज बातचीत कर सकते हैं। शिवलिंग को प्रणाम करें, काम में सफलता जरूर मिलेगी । 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल