1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 20 मई राशिफल: मिथुन राशि वालों को होगा आर्थिक लाभ, जानें अपनी किस्मत

20 मई राशिफल: मिथुन राशि वालों को होगा आर्थिक लाभ, जानें अपनी किस्मत

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 19, 2019 02:42 pm IST,  Updated : May 20, 2019 08:56 am IST

आज ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि और सोमवार का दिन है। साथ ही आज ज्येष्ठा नक्षत्र, शिव योग और सिद्ध योग भी है। आपको बता दूं कि ज्येष्ठा नक्षत्र आज रात 02 बजकर 29 मिनट तक रहेगा। शिव योग आज दोपहर पहले 11 बजकर 29 मिनट तक रहेगा, उसके बाद आज पूरा दिन पार करके कल सुबह 10 बजकर 23 मिनट तक सिद्ध योग रहेगा।

धनु राशि
धनु राशि

धनु राशि - आज आपका मन आध्यात्म के प्रति अधिक रहेगा । परिवार वालों के साथ किसी धार्मिक स्थान पर दर्शन के लिए जायेंगे । ऑफिस में आपके काम की तारीफ़ होगी । आपको सहकर्मियों का पूरा-पूरा सपोर्ट मिलेगा । अगर आप किसी से प्यार करते हैं और उसे अपनी दिल की बात बताना चाहते हैं, तो आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है । आपको सफलता अवश्य मिलेगी । आज किसी रचनात्मक काम से आपको धन लाभ हो सकता है। सेहत के लिहाज से आप खुद को बेहतर महसूस करेंगे । आज भाग्य का पूरा-पूरा साथ मिलेगा । मंदिर में घी का दीपक जलाएं, आपका दिन मंगलमय रहेगा ।

मकर राशि - आज अधिकारियों के साथ आपको अपने व्यवहार में थोड़ी सावधानी रखनी चाहिए । आपको धन लाभ के नए सोर्स मिलते - मिलते रह सकते हैं। परिवार वालों के साथ समय अच्छा रहेगा। बचपन के किसी फ्रेंड से आपकी मुलाकात होने की संभावना है । दिनभर के कामों से शाम को थोड़ी थकान महसूस हो सकती है । आज आप बहुत हद तक व्यस्त रहेंगे। इससे आपका बना-बनाया कोई काम भी बिगड़ सकता है। आपको किसी तरह के वाद-विवाद से बचने की कोशिश करनी चाहिए । शिवलिंग पर धतूरा चढ़ाएं, चीज़ें बेहतर होंगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल