1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 21 जुलाई राशिफल: 3 शुभ योग बनने से 9 राशियों के लिए हर तरह से खास रहेगा दिन

21 जुलाई राशिफल: 3 शुभ योग बनने से 9 राशियों के लिए हर तरह से खास रहेगा दिन

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 20, 2019 02:45 pm IST,  Updated : Jul 20, 2019 03:01 pm IST

आज श्रावण कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि और रविवार का दिन है। चतुर्थी सुबह 11 बजकर 40 मिनट तक रहेगी और इसके बाद पंचमी तिथि शुरू हो जाएगी। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

मिथुन राशि
मिथुन राशि

मिथुन राशि - आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज किसी दोस्त से बात-बात में ही आपको कोई अच्छा काम मिल सकता है। इससे आपकी आमदनी में भी बढ़ोतरी होगी। आपके

व्यवहार से लोग प्रभावित हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं| बच्चों को भी साथ में ले जा सकते हैं। कामकाजी महिलाओं को अपने काम के लिये किसी संस्था से सहयोग मिल सकता है। किसी की मदद से आपकी योजनाएं सफल हो सकती हैं। आपके सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं। आपका रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। सूर्य देवता की पूजा करें, दिन अच्छा गुजरेगा। 

कर्क राशि - आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आपको उचित समय की पहचान करनी होगी। सही समय पर किया कार्य आपको सफलता दिला सकता है। परिवार में भी स्थिति ठीक बनी रहेगी। बच्चों की किसी जरूरत को पूरा करने के लिये आपको अधिक पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं। आपका दोस्त आपको कोई काम करने के लिये कह सकता है। प्राइवेट नौकरी करने वालों को अपनी वाणी पर थोड़ा ध्यान रखने की जरूरत है। सीनियर से बात करते समय आपकी जुबान फिसल सकती है। गाय को रोटी खिलाएं, आपकी स्थिति बेहतर होगी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल