1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 21 जुलाई राशिफल: 3 शुभ योग बनने से 9 राशियों के लिए हर तरह से खास रहेगा दिन

21 जुलाई राशिफल: 3 शुभ योग बनने से 9 राशियों के लिए हर तरह से खास रहेगा दिन

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 20, 2019 02:45 pm IST,  Updated : Jul 20, 2019 03:01 pm IST

आज श्रावण कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि और रविवार का दिन है। चतुर्थी सुबह 11 बजकर 40 मिनट तक रहेगी और इसके बाद पंचमी तिथि शुरू हो जाएगी। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

धनु राशि
धनु राशि

धनु राशि - आज आपका दिन शानदार रहेगा। कोई पुरानी बिजनेस डील आपको अचानक से लाभ दिलवा सकती है। आपका मन काफी प्रसन्न रहेगा। आपको समाज के कुछ अच्छे
लोगों से जुड़ने का मौका मिलेगा। आप किसी सरकारी संस्था के काम में अपना सहयोग दे सकते हैं। आपको उस काम के लिये कोई सर्टिफिकेट भी मिल सकता है। किसी घरेलू काम के लिये आप पूरे परिवार के साथ मिलकर बातचीत कर सकते हैं। सब लोग आपकी बातों से सहमत भी रहेंगे। नौकरी के क्षेत्र में भी आपके साथ सब कुछ अच्छा रहेगा। कुत्ते को रोटी
खिलाएं, बिजनेस में फायदा होगा।

मकर राशि - आज आपका दिन सामान्य बना रहेगा। अगर आप कोई बड़ी बिजनेस डील करने जा रहे हैं, तो आपको बहुत ही सोच-समझकर फैसले करने की जरुरत है। आपको किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद जरूर लेनी चाहिए। आज आपको किसी सरकारी काम को पूरा करने में परेशानी आ सकती है। आपका कोई कागज पूरा न होने पर काम अटक भी सकता है। जो छात्र उच्च शिक्षा में दाखिला लेने के लिये परीक्षाएं दे रहे हैं, उन्हें मन-मुताबिक परिणाम के लिये कड़ी मेहनत करनी चाहिए। दोस्तों के साथ बाहर घूमने-फिरने से अभी आपको बचना चाहिए और पढ़ाई पर ध्यान देना चाहिए। हनुमान चालीसा का पाठ करें, आपकी परेशानियाँ कम होगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल