1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 22 मई राशिफल: बन रहा है अभिजीत मुहूर्त, मेष-वृश्चिक राशि के जातकों की चमक जाएगी किस्मत, वहीं ये लोग रहें सतर्क

22 मई राशिफल: बन रहा है अभिजीत मुहूर्त, मेष-वृश्चिक राशि के जातकों की चमक जाएगी किस्मत, वहीं ये लोग रहें सतर्क

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 21, 2019 06:57 pm IST,  Updated : May 21, 2019 06:57 pm IST

आज संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी व्रत बुधवार के दिन पड़ रहा है। इसके साथ ही मूल नक्षत्र के साथ अभिजीत मुहूर्त लग रहा है। जो कि सुबह 11:45 से दोपहर 12:22 तक रहेगा। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा राशिनुसार आपका दिन।

Horoscope 22 may2019 - India TV Hindi
Horoscope 22 may2019

धर्म डेस्क: आज ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि है। आज संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी व्रत है। साथ ही अच्छी बात ये है कि आज संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी व्रत बुधवार के दिन पड़ रहा है। इसके साथ ही मूल नक्षत्र के साथ अभिजीत मुहूर्त लग रहा है। जो कि सुबह 11:45 से दोपहर 12:22 तक रहेगा। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा राशिनुसार आपका दिन।

मेष राशि

आज आपको कोई शुभ समाचार मिलेगा। आप पारिवारिक रिश्तों के बीच सामंजस्य बनाने में सफल रहेंगे। शाम को बच्चों के साथ टाईम स्पेंड करेंगे। कई दिनों से रूके हुए काम में सफलता मिलेगी। जो स्टूडेंट्स बैंक की परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, उनका दिन अच्छा रहने वाला है। परीक्षा का बेहतर परिणाम हासिल होगा। लवमेट के लिए आज रिश्तों में मिठास भरने का दिन है। आज आप एकाग्रता से सभी काम निपटाने की कोशिश करेंगे। दुर्गा जी को प्रणाम करें, तरक्की के नये रास्ते खुलेंगे।

ये भी पढ़ें- Sankashti Chaturthi Vrat: संकष्ठी चतुर्थी के इन जरुर करें 9 उपायों में से कोई 1 उपाय, तुरंत हो जाएगे गणपति प्रसन्न

वृष राशि
आज आपका वैवाहिक जीवन उमदा रहेगा। जीवनसाथी के साथ डिनर का प्लान बनायेंगे। अगर आप किसी जरूरी काम को पूरा करने की सोच रहे हैं, तो वह काम आज पूरा हो जाएगा। किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। अधिकारियों से मदद मिलेगी। किसी पुराने विवाद में समझौता हो जायेगा। आज आपका ध्यान संतान की ओर भी रहेगा। परिवार वालों का हंसी-मजाक घर के वातावरण को खुशनुमा बना देगा। कारोबारियों को धन लाभ होगा। मंदिर में साबुत मूंग की दाल दान करें, रिश्तों में मिठास आयेगी।

ये भी पढ़ें- बुध कर चुका है वृष राशि पर प्रवेश, 1 जून तक इन 12 राशियों के जीवन में होगा सीधा असर

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल