1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 22 मई राशिफल: बन रहा है अभिजीत मुहूर्त, मेष-वृश्चिक राशि के जातकों की चमक जाएगी किस्मत, वहीं ये लोग रहें सतर्क

22 मई राशिफल: बन रहा है अभिजीत मुहूर्त, मेष-वृश्चिक राशि के जातकों की चमक जाएगी किस्मत, वहीं ये लोग रहें सतर्क

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 21, 2019 06:57 pm IST,  Updated : May 21, 2019 06:57 pm IST

आज संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी व्रत बुधवार के दिन पड़ रहा है। इसके साथ ही मूल नक्षत्र के साथ अभिजीत मुहूर्त लग रहा है। जो कि सुबह 11:45 से दोपहर 12:22 तक रहेगा। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा राशिनुसार आपका दिन।

Horoscope 22 may2019
Horoscope 22 may2019

सिंह राशि
आज आप किसी पुरानी बात को लेकर थोड़े परेशान हो सकते हैं, लेकिन शाम तक सब ठीक हो जायेगा। आपके मन में किसी बात को लेकर शक बने रहने की संभावना है। दोस्तों के बीच कुछ गलतफहमियां व्याप्त हो सकती हैं। आज व्यापार में आपको सोच समझकर निवेश करना चाहिए। परिवार में खुशहाली का वातावरण रहेगा। आज माता-पिता संतान के करियर को लेकर सजग रहेंगे। ऑफिस काम में आ रही बाधाएं किसी सहकर्मी की मदद से दूर हो जायेंगी। दुर्गा जी को लाल चुनरी चढ़ाएं, आपकी सभी समस्याएं दूर होगी

कन्या राशि
आज आपके सभी काम मन-मुताबिक पूरे होंगे। आप बच्चों के साथ ख़ुशी के पल बितायेंगे। आज आपके विचार सकारात्मक रहेंगे। किसी पुराने मित्र से मुलाकात आपके भविष्य के लिए फायदेमंद रहेगी। बिजनेस में अचानक धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। आज दोस्तों के साथ आसपास की अच्छी जगहों पर घूमने का प्लान करेंगे । मैकेनिकल इंजीनियर्स के लिए दिन फेवरेबल रहने वाला है। काम में सफलता जरूर मिलेगी। मंदिर में मिट्टी का घड़ा दान करें, व्यापार में बढ़ोतरी होगी।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल