1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 24 अक्टूबर राशिफल: बुधवार के दिन इन राशियों के लिए हो सकता है खतरनाक, जानें अपना भविष्य

24 अक्टूबर राशिफल: बुधवार के दिन इन राशियों के लिए हो सकता है खतरनाक, जानें अपना भविष्य

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 23, 2018 08:24 pm IST,  Updated : Oct 23, 2018 08:24 pm IST

आज आश्विन महीने की पूर्णिमा और बुधवार का दिन है। आश्विन महीने की पूर्णिमा को शरद पूर्णिमा कहते हैं। अतः आज शरद पूर्णिमा है और ये बहुत ही महत्वपूर्ण है। आज के दिन चन्द्रमा की रोशनी का बड़ा ही महत्व होता है। बुधवार के साथ-साथ रेवती नक्षत्र के साथ-साथ हर्षण योग बन रहा है। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।  

Horoscope 24 October 2018
Horoscope 24 October 2018

मिथुन राशि
आज आप परिवार वालों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। लाभ के अवसर मिलेंगे। कारोबार से जुड़ा कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। अपने वादे पूरे करने की कोशिश करेंगे। महत्वपूर्ण लेन-देन के मामले निपट सकते हैं। किसी नये काम के लिए आपको विदेश यात्रा पर जाना पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन सुखमय बना रहेगा। माता से धन प्राप्ति हो सकती है। गणेश जी को लड्डू का भोग लगाएं, आपके रिश्ते मजबूत होंगे।

कर्क राशि
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। रूके हुए पैसे वापस मिल सकते हैं। इस राशि के लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा है। सोसाइटी में किसी से आपकी अनबन हो सकती है। बेहतर होगा किसी से फालतू की बातें न करें। किसी को बिना मांगे राय देने से बचें। कोई महत्वपूर्ण चीज गुम होने का डर बैठ सकता है। कीमती सामानों को अच्छे तरीके से संभालकर रखें। शिवलिंग पर जल अर्पित करें, आपका मन प्रसन्न रहेगा।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल