1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 25 जुलाई 2018 राशिफल: मूल नक्षत्र में बन रहा है एन्द्र योग, इन राशियों के छटेंगे दुख के बादल

25 जुलाई 2018 राशिफल: मूल नक्षत्र में बन रहा है एन्द्र योग, इन राशियों के छटेंगे दुख के बादल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 24, 2018 04:52 pm IST,  Updated : Jul 24, 2018 11:53 pm IST

आज बुधवार होने के साथ-साथ मूल नक्षत्र है। जिसके कारण एन्द्र योग बन रहा है। इस योग का असर हर राशि के जातकों पर पड़ेगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

Horoscope 25 july 2018
Horoscope 25 july 2018

मिथुन राशि
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आज किसी निजी काम को लेकर थोड़ी परेशानी हो सकती है, लेकिन जीवनसाथी की मदद से यह परेशानी कम हो जाएगी। आज छोटे पैमाने पर अगर कोई काम शुरू करेंगे, तो आगे चलकर धन लाभ हो सकता है। आज आप लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। बेहतर होगा आज बाहरी लोगों पर विश्वास सोच-समझकर करें। सूर्यदेव को जल अर्पित करें, आपकी हर मनोकामना पूरी होगी।  

कर्क राशि
आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। लवमेट के लिए आज का दिन बढ़िया है। आज किसी नयी परियोजना को शुरू करने जा रहे हैं, तो पहले किसी अनुभवी की राय लेना फायदेमंद रहेगा। आज जीवनसाथी आपके प्रति संवेदनशील रहेंगे। कारोबार में फायदा हो सकता है। रुका हुआ धन भी आपको वापस मिल सकता है। आज माँ दुर्गा को इत्र चढ़ाएं, तरक्की के नए मार्ग खुलेंगे।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल