1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 26 जून राशिफल: बुधवार को यात्रा करने का बन रहा है सबसे अच्छा योग, जानें क्या कहते हैं आपके सितारे

26 जून राशिफल: बुधवार को यात्रा करने का बन रहा है सबसे अच्छा योग, जानें क्या कहते हैं आपके सितारे

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 25, 2019 01:30 pm IST,  Updated : Jun 26, 2019 10:15 am IST

आषाढ़ कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि और बुधवार का दिन है। इसके साथ ही उत्तराभाद्र पद नक्षत्र के साथ ही शोभन योग योग बन रहा है।

Horoscope 26 june 2019
Horoscope 26 june 2019

कुंभ राशि
आज का दिन व्यस्तता में बीतेगा। आपकी सोच और प्लानिंग साफ रहेगी। अपनी बातचीत और तर्कों से किसी को भी सहमत कराने में आप सफल हो सकते हैं। आगे बढ़ने के लिए लगातार कोशिश करते रहें। आज आपको कुछ अलग तरह का अनुभव देखने को मिल सकता है। आज अपने लक्ष्य के बेहद करीब रहेंगे। थोड़ी सी मेहनत करने से आप उसे हासिल भी कर सकते हैं। आज बच्चों पर नज़र रखें। ऑफिस में आज वर्कलोड बढ़ सकता है। थकान सम्भावना बढ़ेगी। परिवार में किसी सदस्य की बात आपको दुखी कर सकती है। गणेश जी को लड्डू चढ़ाएं, मन की मुराद पूरी होगी।

मीन राशि
आज सब कुछ ठीक रहने वाला है। जो चीज़ कल तक समझ से दूर थी, वह आज आसान हो जाएंगी। महत्वपूर्ण कामों पर अधिक ध्यान दें। डेली शेड्यूल भी सामान्य हो सकता है। सफलता के योग बन रहे हैं। कामकाज में दिया गया समय आपको फायदा देगा। आर्थिक पक्ष ठीक रहेगा। अगर आप कोई बड़ा फैसला लेना चाह रहे हैं तो एक बार फिर नए सिरे से विचार कर लें। हो सकता है किसी प्वाइंट पर समझौता भी करना पड़ जाए। उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है। स्वास्थ्य में आज थोड़ी गिरावट हो सकती है। काली तिल बहते जल में प्रवाहित करें, संतान की उन्नति होगी ।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल