1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 26 मई राशिफल: मकर राशि वालों को मिल सकता है अपना प्यार, जानें अपनी राशि का हाल

26 मई राशिफल: मकर राशि वालों को मिल सकता है अपना प्यार, जानें अपनी राशि का हाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 25, 2019 06:25 pm IST,  Updated : May 25, 2019 06:25 pm IST

आज ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि और रविवार का दिन है।साथ ही आज रवि योग, राज योग और इन्द्र योग भी रहेगा। जानकारी के लिये आपको बता दूं कि सारे काम बनाने वाला रवि योग आज दोपहर 01 बजकर 14 मिनट तक रहेगा, राज योग आज सुबह 08 बजकर 50 मिनट तक रहेगा और इन्द्र योग आज दोपहर पहले 11 बजकर 58 मिनट तक रहेगा। 

कुंभ राशि
कुंभ राशि

कुंभ राशि - आज बच्चे आपको कोई शुभ समाचार देंगे, जिससे परिवार के सभी सदस्य खुश होंगे।सेहत के मामले में आप खुद को स्वस्थ महसूस करेंगे।आज आपको अपनी मेहनत का फल जरूर मिलेगा।किसी रचनात्मक कार्य में आपका नाम होगा।आपको प्रसिद्धि मिलेगी।आपके मन की की इच्छा आज पूरी हो जायेगी।आपको आर्थिक मामलों में लाभ मिलेगा।अगर आप किसी को पसंद करते हैं और उसे अपना जीवनसाथी बनाना चाहते हैं, तो उससे बात करने के लिये आज का दिन फेवरेबल है।आपको जरूर सफलता हासिल होगी।सकारात्मक सोच बनाए रखें । किसी जरूरतमंद को फल भेंट करें, आपके सभी काम बनेंगे |

मीन राशि - आज आप ऑफिस में बेहतर काम करने की कोशिश करेंगे।मेहनत से आपको अपने काम में सफलता जरूर मिलेगी।आज आपको किसी समारोह में शामिल होने का मौका मिल सकता है।आप बच्चों के साथ उनके किसी दोस्त के घर जा सकते हैं। किसी विदेशी कंपनी में इंटरव्यू देने के लिए दिन शुभ है।आपकी सफलता सुनिश्चित होगी।घर के किसी जरूरी काम का निपटारा आज आसानी से होगा।आप अपनी जिम्मेदारियों को अच्छे से निभायेंगे।गायत्री मंत्र का जप करें, आपको काम में सफलता जरूर मिलेगी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल