1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 26 सितंबर राशिफल: गुरुवार के दिन ये 5 राशियां रहें सतर्क, जानें अन्य राशियों का हाल

26 सितंबर राशिफल: गुरुवार के दिन ये 5 राशियां रहें सतर्क, जानें अन्य राशियों का हाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 25, 2019 02:56 pm IST,  Updated : Sep 26, 2019 08:13 am IST

आश्विन कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि और गुरुवार का दिन है । इसके साथ ही श्राद्ध का त्रयोदशी तिथि यानि की तेरहवां दिन है।

Horoscope 26 september 2019
Horoscope 26 september 2019

तुला राशि
आज बिजनेस के लिए आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आज किसी से बात करते समय विनम्रता से पेश आएं । इससे लोगों पर आपका प्रभाव पड़ेगा। अगर आप बिल्डर हैं, तो आज आपको बहुत ही सोच-समझ कर निवेश करना चाहिए। किसी नए प्रोजेक्ट पर काम कर सकते हैं । आपको पहले वर्क प्लान जरूर तैयार कर लेना चाहिए। सेहत के मामले में आपखुद को थोड़ा थकान भरा महसूस कर सकते हैं। मंदिर में शहद की शीशी दान करें, स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा।

वृश्चिक राशि
आज किसी बात को जानने के लिए मन उत्साहित रहेगा। खुद की मेहनत से आप परिवार की अपेक्षाओं पर खरे उतरने में कामयाब होंगे। किसी जरुरी काम में आज आपको सफलता मिल सकती है। मीडिया से जुड़े लोगों के लिये आज का दिन शानदार रहेगा। ऑफिस में काम को लेकर बॉस आपकी प्रशंसा करेंगे। लवमेट के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे। आप उनके साथ बाहर घूमने का प्लान बनायेंगे। दूसरों के प्रति आपकी सोच सकारात्मक बनी रहेगी। मछलियों को आटे की गोलियां बनाकर खिलाएं, मन प्रसन्न रहेगा।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारे में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल