1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 27 मार्च राशिफल: मेष से लेकर सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा, वहीं अन्य राशि के जातक रहें संभलकर

27 मार्च राशिफल: मेष से लेकर सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा, वहीं अन्य राशि के जातक रहें संभलकर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 26, 2019 06:25 pm IST,  Updated : Mar 27, 2019 10:21 am IST

आज चैत्र कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि और बुधवार का दिन है। आज के दिन सुबह 08:19 तक सारे काम बनाने वाला रवि योग भी रहेगा। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

Horoscope 27 march 2019
Horoscope 27 march 2019

मिथुन राशि
आज आपके अधूरे काम पूरे हो जायेंगे। कुछ नए मौके आपको मिल सकते हैं। मिल कर किये गए कामों से आपको बहुत हद तक सफलता मिलने के योग है। प्रेम-प्रसंग में आपको सफलता मिलेगी। आपका मन प्रसन्न रहेगा। कोई नई बात आप सीख सकते हैं। आज आप कहीं लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। ये यात्रा सुखद भी रहेगी । व्यापार में उचित लाभ की प्राप्ति हो सकती है। मंदिर में हरे साबुत मूंग की दाल दान करें, आपके सभी काम सफल होंगे।

कर्क राशि
आज आपका दिन व्यस्तता में बीत सकता है। आप नई जिम्मेदारी लेने में थोड़ा संकोच कर सकते हैं। आपकी जिम्मेदारियां भी बढ़ सकती है।आपके कुछ खास काम अटक सकते हैं। जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल बना रहेगा। भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। आपकी कोशिशों में कुछ न कुछ कमी आ सकती है। कला और साहित्य के क्षेत्र में रुझान रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद प्राप्त होगा। कुछ खास कामों में दोस्तों से मदद मिलेगी। जरूरतमंद को कुछ दान करें, आपकी परेशानियाँ दूर होगी।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल