1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 27 मार्च राशिफल: मेष से लेकर सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा, वहीं अन्य राशि के जातक रहें संभलकर

27 मार्च राशिफल: मेष से लेकर सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा, वहीं अन्य राशि के जातक रहें संभलकर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 26, 2019 06:25 pm IST,  Updated : Mar 27, 2019 10:21 am IST

आज चैत्र कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि और बुधवार का दिन है। आज के दिन सुबह 08:19 तक सारे काम बनाने वाला रवि योग भी रहेगा। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

Horoscope 27 march 2019
Horoscope 27 march 2019

सिंह राशि
आज आपको पुरानी बातों के झंझट में पड़ने से बचना चाहिए। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करने से कुछ लोग आपका विरोध कर सकते हैं। आपको अपने गुस्से पर नियंत्रण रखना चाहिए। आज प्रभावशाली लोगों से मुलाकात की संभावना है। निवेश के मामले में आपको कोई नई सलाह मिल सकती है। आज कुछ लोगों की नजरों में आपकी पॉजिटिव इमेज बनी रहेगी। इस राशि के कंप्यूटर स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अच्छा है। आज आप कार्यक्षेत्र में कुछ बढ़िया करने की कोशिश करेंगे। छोटे बच्चे को हरे रंग का कपड़ा दान करें, आपकी सभी समस्याओं का हल निकलेगा।

कन्या राशि
आज का दिन सुनहरे पल लेकर आयेगा। नए कार्यों में आपको भाग्य का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। साहित्य के क्षेत्र से जुड़े लोगों को कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। करियर में आप नए आयाम स्थापित करेंगे। किसी काम में जीवनसाथी की सलाह फायदेमंद रहेगी। दोस्तों के साथ मूवी जाने का प्लान बनायेंगे। जॉब में किसी काम को लेकर आपकी तारीफ होगी, जिससे आपका मन खुश रहेगा। जो लोग फिल्म से जुड़े हैं, उनको आज कोई बढ़िया ऑफर भी मिलेगा। गाय को रोटी खिलाएं, जीवन में लोगों का सहयोग बना रहेगा।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल