1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 27 नवंबर 2018 राशिफल: मंगलवार को चन्द्रमा और पुष्य नक्षत्र की ये युति बड़ी ही शुभ, इन राशियों का चमकेगा भाग्य

27 नवंबर 2018 राशिफल: मंगलवार को चन्द्रमा और पुष्य नक्षत्र की ये युति बड़ी ही शुभ, इन राशियों का चमकेगा भाग्य

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 26, 2018 02:47 pm IST,  Updated : Nov 26, 2018 02:47 pm IST

आज पुष्य नक्षत्र है जो कि आज सुबह 09:50 से कल सुबह 08:09 तक रहेगा। इस बीच आज पूरा दिन पार करके देर रात 02:27 पर चन्द्रमा और पुष्य नक्षत्र की युति होगी। चन्द्रमा और पुष्य नक्षत्र की ये युति बड़ी ही शुभ है। दरअसल आकाशमंडल में स्थित 27 नक्षत्रों में से आठवां पुष्य नक्षत्र शुभ नक्षत्रों की श्रेणी में आता है। इस नक्षत्र के दौरान शुभ कार्य करने से सफलता मिलती है।

Horoscope 27 November 2018
Horoscope 27 November 2018

कुंभ राशि
आज आपका दिन शानदार रहेगा। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बढ़िया है। अगर किसी इंटरव्यू में जा रहे हैं, तो सफलता आपको अवश्य मिलेगी। आप अपनी लाइफ में कुछ बदलाव करने की कोशिश करेंगे, जो भविष्य के लिए फायदेमंद रहेगी। आज पारिवारिक संबंध मजबूत होंगे। रोजमर्रा के काम आसानी से पूरे हो जायेंगे। कोई नया काम करने की प्लानिंग करेंगे। माँ दुर्गा को लौंग अर्पित करें, आपकी सभी मनोकामना पूरी होगी।

मीन राशि
आज आपका मन रचनात्मक कार्यों अधिक लग सकता है। अचानक किसी शुभ समाचार के मिलने से परिवार के सभी सदस्य खुश हो जायेंगे। लोग आपके व्यवहार से खुश हो सकते हैं। आपका वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। काम को पूरा करने के लिए मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। आपको लाभ और प्रगति के अवसर प्राप्त होंगे। आप माता-पिता के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। मिट्टी के बर्तन में पशुओं के लिए पानी भरकर रखें, दिन आपके अनुकूल रहेगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल