1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 28 जून राशिफल: शुक्रवार को इन राशियों पर पडेगा सबसे ज्यादा प्रभाव, वहीं इन्हें मिलेगी अपार संपदा

28 जून राशिफल: शुक्रवार को इन राशियों पर पडेगा सबसे ज्यादा प्रभाव, वहीं इन्हें मिलेगी अपार संपदा

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 27, 2019 02:21 pm IST,  Updated : Jun 27, 2019 02:21 pm IST

आज आषाढ़ कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि और शुक्रवार का दिन है। आज पूरा दिन सारे काम बनाने वाला कुमार योग के साथ सर्वार्थ सिद्ध योग बन रहा है।

Horoscope 28 june 2019
Horoscope 28 june 2019

कुंभ राशि
आज आपको किसी खास काम में अनुभवी व्यक्ति से मदद मिल सकती है। आप परिवार के साथ मूवी देखने का प्लान बना सकते हैं। आपको किसी तरह की पुरानी बातों पर
ज्यादा ध्यान देने से बचना चाहिए। साथ ही पैसों का लेन-देन करने से भी आज के दिन आपको बचना चाहिए। अपने समय का सदुपयोग करने से आपको लाभ होगा। संतान को शिक्षा में उन्नति मिलेगी। माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। आपके दाम्पत्य संबंध बेहतर रहेंगे। शिवलिंग पर नारियल अर्पित करें, पारिवारिक रिश्ते मज़बूत होंगे।

मीन राशि
आज ऑफिस में सभी लोगों के साथ बेहतर तालमेल बना रहेगा। आप शाम को किसी समारोह में शामिल हो सकते हैं। किसी पुराने मित्र से मिलकर आपका मन प्रसन्न होगा। लवमेट के लिए आज का दिन शानदार रहेगा। आपको कोई शुभ समाचार मिलेगा। आज अध्यात्म की तरफ आपका रुझान रहेगा। आप जिस काम को करने का प्रयास करेंगे, उस काम में आपको कामयाबी मिलेगी। शिव चालीसा का पाठ करें, आपके सभी काम बनते नज़र आएंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल