1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 28 जून राशिफल: शुक्रवार को इन राशियों पर पडेगा सबसे ज्यादा प्रभाव, वहीं इन्हें मिलेगी अपार संपदा

28 जून राशिफल: शुक्रवार को इन राशियों पर पडेगा सबसे ज्यादा प्रभाव, वहीं इन्हें मिलेगी अपार संपदा

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 27, 2019 02:21 pm IST,  Updated : Jun 27, 2019 02:21 pm IST

आज आषाढ़ कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि और शुक्रवार का दिन है। आज पूरा दिन सारे काम बनाने वाला कुमार योग के साथ सर्वार्थ सिद्ध योग बन रहा है।

Horoscope 28 june 2019
Horoscope 28 june 2019

मिथुन राशि
पारिवारिक मामलों को लेकर आपको थोड़ी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। ऑफिस में काम धीमी गति से पूरे होंगे। इससे आपकी परेशानी थोड़ी बढ़ सकती है। किसी बात को लेकर भाई-बहन से अनबन की स्थिति बन सकती है। आज किसी से भी बेवजह मज़ाक करने से आपको बचना चाहिए। आपको अपने काम पर ध्यान देना चाहिए। आप अपना काम पूरा करने के लिए किसी दोस्त से मदद भी मांग सकते हैं। आपकी सेहत ठीक बनी रहेगी। मंदिर में सुबह-शाम घी का दीपक जलाएं, आपके काम में स्थिरता बनी रहेगी।

कर्क राशि
आज ऑफिस के काम में आप थोड़े बिजी हो सकते हैं। आपको थोड़ी थकान महसूस हो सकती है। आज आपका आर्थिक पक्ष भी थोड़ा कमज़ोर रहेगा। मित्रों के साथ घूमने का प्लान पोस्टपोन करना पड़ सकता है। लेकिन आपकी दोस्ती मज़बूत बनी रहेगी। परिवार के कुछ खास मामलों में आज आपको अनदेखी करने से बचना चाहिए। घर में भाई-बहन की मदद करने से आपको अच्छा महसूस होगा। आप करियर में नए आयाम स्थापित करने पर विचार करेंगे। शिव मन्दिर में तिल चढ़ाएं, परिस्थितियां आपके अनुकूल बनेगी।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारे में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल