1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 28 जून राशिफल: शुक्रवार को इन राशियों पर पडेगा सबसे ज्यादा प्रभाव, वहीं इन्हें मिलेगी अपार संपदा

28 जून राशिफल: शुक्रवार को इन राशियों पर पडेगा सबसे ज्यादा प्रभाव, वहीं इन्हें मिलेगी अपार संपदा

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 27, 2019 02:21 pm IST,  Updated : Jun 27, 2019 02:21 pm IST

आज आषाढ़ कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि और शुक्रवार का दिन है। आज पूरा दिन सारे काम बनाने वाला कुमार योग के साथ सर्वार्थ सिद्ध योग बन रहा है।

Horoscope 28 june 2019- India TV Hindi
Horoscope 28 june 2019

धर्म डेस्क: आज आषाढ़ कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि और शुक्रवार का दिन है। आज पूरा दिन सारे काम बनाने वाला कुमार योग सूर्योदय से लेकर 9 बजकर 12 मिनट तक चलेगा। इस योग के दौरान कोई काम करने से वह अवश्य ही पूरा होता है। साथ ही आज अश्विनी नक्षत्र नवमी तिथि को शाम 7 बजकर 43 मिनट से लेकर दशमी तिथि को 9 बजकर 12 मिनट तक चलेगा। बता दें कि- अश्विनी नक्षत्र आकाश मंडल में प्रथम नक्षत्र है। इसके अलावा सर्वार्थ सिद्धि योग यानि कि सारे काम बनाने वाले योग सूर्योदय से सुबह 09:12 तक रहेगा। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

मेष राशि

आज आप अपना लक्ष्य निर्धारित करने के लिए कोई नई योजना बना सकते हैं। घरेलू समस्याओं को शांतिपूर्ण ढंग से सुलझाने में आप सफल रहेंगे। इस राशि के जो लोग नौकरी में है, आज उन्हें कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आज घर में किसी खास व्यक्ति का आगमन हो सकता है। किसी ज़रूरी काम में अपनों की मदद से आप बहुत खुश रहेंगे। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की प्लानिंग भी कर सकते हैं। ये यात्रा आपके लिए सुखद रहेगी। आपको रोज़गार के उचित अवसर मिलेंगे। ॐ नम: शिवाय मंत्र का 11 बार जप करें, आपकी योजना सफल होगी।

ये भी पढ़ें- सबसे अमीर होने बावजूद गरीब है तिरुपति बालाजी, जानें इसके पीछे की प्राचीन कथा

वृष राशि
आज किसी खास काम में आपको फायदा मिल सकता है, जिससे आपको काफी राहत मिलेगी। माता-पिता के साथ आपके संबंध बेहतर होंगे। जीवनसाथी आपकी बातों से प्रभावित होंगे। वो आपके कामों में आपकी मदद भी करेंगे। बिजनेस के मामलों में आज का दिन बेहतर रहेगा। सामाजिक कामों में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। ऑफिस में आपको कुछ नए कामों की ज़िम्मेदारी मिल सकती है। आपकी कुछ ज़रूरी लोगों से मुलाकात भी हो सकती है। आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। शिव जी को सफेद फूल अर्पित करें, आपको फायदा मिलेगा

ये भी पढ़ें- मंदिर में इस तरह न रखें भगवान की मूर्ति, साथ ही जानें और भी वास्तु उपाय

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारे में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल