1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 28 सितंबर राशिफल: शनिश्चरी अमावस्या के साथ होगी दिन की शुरुआत, इन 5 राशियों को लगेगा अचानक कोई झटका

28 सितंबर राशिफल: शनिश्चरी अमावस्या के साथ होगी दिन की शुरुआत, इन 5 राशियों को लगेगा अचानक कोई झटका

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 27, 2019 02:23 pm IST,  Updated : Sep 28, 2019 06:28 am IST

आश्विन कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि और शनिवार का दिन है। इसके साथ ही श्राद्ध की अमावस्या तिथि यानि की पंद्रहवा दिन है।

Horoscope 28 september 2019
Horoscope 28 september 2019

सिंह राशि
आज आपका दिन पहले से अच्छा रहेगा। जीवनसाथी की सलाह से आपको पैसे कमाने का नया जरिया प्राप्त होगा। आज उनके साथ बिताये गए कुछ पल आपके रिश्ते को और भी मजबूत बनायेंगे। मित्र से किसी बात पर बहस की संभावना है। आपके अत्यधिक क्रोध से कोई बना  हुआ काम बिगड़ भी सकता है, इसलिए आपको अपने गुस्से पर पूर्ण नियंत्रण रखना  चाहिए। खुद को फिट रखने के लिए आपको योग करना चाहिए। साथ ही आज के दिन जल्दबाजी में करने से आपको बचना चाहिए। शिव मंदिर में आरती करें, आपकी सभी समस्याओं का निवारण होगा।  

कन्या राशि
आज कोई घरेलू काम निपटाने में आप सफल रहेंगे। प्रेम-संबंधों के मामले मेंआपको कोई सुखद सरप्राइज मिलेगा। आज दोस्तों के साथ आउटिंग पर जाने से आपको ख़ुशी मिलेगी। धन से जुड़ी चिंताएं छूमंतर हो जाएंगी। साथ ही रुके हुए धन की प्राप्ति भी हो सकती है। आज कार्यक्षमता के बल पर आपको आगे बढ़ने के कई मौके मिलेंगे।माता-पिता के सहयोग से जीवन में आगे बढ़ेंगे।  नींद पूरी होने से आप शारीरिक रूप से बेहतर महसूस करेंगे। गौ माता की सेवा करें, आपको धन लाभ होगा।  

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारे में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल