1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 28 सितंबर राशिफल: शनिश्चरी अमावस्या के साथ होगी दिन की शुरुआत, इन 5 राशियों को लगेगा अचानक कोई झटका

28 सितंबर राशिफल: शनिश्चरी अमावस्या के साथ होगी दिन की शुरुआत, इन 5 राशियों को लगेगा अचानक कोई झटका

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 27, 2019 02:23 pm IST,  Updated : Sep 28, 2019 06:28 am IST

आश्विन कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि और शनिवार का दिन है। इसके साथ ही श्राद्ध की अमावस्या तिथि यानि की पंद्रहवा दिन है।

Horoscope 28 september 2019
Horoscope 28 september 2019

 मिथुन राशि
आज आप अपनी ऊर्जा को अच्छे कार्यों में लगायेंगे। आप किसी सामाजिक काम में हाथ बंटा सकते हैं। इस राशि के सरकारी कर्मचारियों को लाभ मिलने की संभावना है। किसी काम में की गई मेहनत जरूर सफल होगी। नए व्यापार के सिलसिले में की गई यात्रा आज फायदेमंद रहेगी।  अगर आप बिजनेस में अनुभवी लोगों की सलाह लेकर आग बढ़ेंगे, तो आपको अधिक मुनाफा होगा।  करियर को लेकर आपके मन में कई सवाल होंगे। हालांकि उन सवालोंका जवाब आपको जल्द ही मिलेगा। मंदिर में कपूर की डिब्बी दान करें, आपकी मेहनत रंग लायेगी।

कर्क राशि
आज कारोबार संबंधी यात्राओं का योग बन रहा है। आपको धन की प्राप्ति होसकती है, लेकिन किसी अन्य काम की गति धीमी होने से आपकी थोड़ी परेशानी बढ़ सकती है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में नयापन आयेगा। दोस्तों के साथ कहीं घूमने का प्रोग्राम सफलरहेगा। आज घर के बुजुर्ग से आपको बड़ी मदद मिलेगी। रिश्तेदारों में आपकी तारीफ होगी। अपनी सेहत को ठीक रखने के लिये आज आपको तली-भुनी चीजों को खाने से बचना चाहिए। मंदिर में इत्र दान करें, आपकी सभी परेशानियाँ दूर होगी।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारे में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल