1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 28 सितंबर राशिफल: शनिश्चरी अमावस्या के साथ होगी दिन की शुरुआत, इन 5 राशियों को लगेगा अचानक कोई झटका

28 सितंबर राशिफल: शनिश्चरी अमावस्या के साथ होगी दिन की शुरुआत, इन 5 राशियों को लगेगा अचानक कोई झटका

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 27, 2019 02:23 pm IST,  Updated : Sep 28, 2019 06:28 am IST

आश्विन कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि और शनिवार का दिन है। इसके साथ ही श्राद्ध की अमावस्या तिथि यानि की पंद्रहवा दिन है।

Horoscope 28 september 2019
Horoscope 28 september 2019

तुला राशि
आज आपको मित्रों से कुछ बेहतर सलाह मिलेगी। आप उस सलाह को अपनेजीवन में उतारने की कोशिश करेंगे। सेहत के लिहाज से दिन कुछ ढीला रहेगा। काम में आपका मन ज्यादा नहीं लग पायेगा। आज आपको किसी भी अनजान व्यक्ति पर भरोसा करने से बचना चाहिए। आर्थिक रूप से किसी की मदद करते समय इस बात का ध्यान जरूर रखें कि सामनेवाला व्यक्ति उस मदद के लायक है भी या नहीं। शेयर में निवेश के लिए अनुभवी की सलाह जरूर लें। फिजिक्स स्टूडेंट्स के लिए दिन सामान्य रहने वाला है। दाम्पत्य संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। मंदिर जाकर भगवान के दर्शन करें, आपका दिन बेहतर रहेगा।

वृश्चिक राशि
आज आप व्यापार में योजनाबद्ध तरीके से काम करेंगे। जीवन में सुख कीप्राप्ति होगी। आज घर-परिवार का वातावरण अच्छा बना रहेगा। आध्यात्मिकता की ओरआपका रुझान हो सकता है। आज उच्चाधिकारी आपसे प्रसन्न होंगे। घर पर मेहमानों काआगमन हो सकता है। आपका सकारात्मक रवैय्या आस-पास हर चीज़ को बेहतर बनायेगा। आज करियर में आपको बड़ी सफलता हासिल होगी। साथ ही महिलाएँ अपने बच्चों के साथ बेहतर समय बिताएगी। दोनों के बीच रिश्ते मजबूत होंगे। अपने गुरु का आशीर्वाद लें, धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारे में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल