1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 28 सितंबर राशिफल: शनिश्चरी अमावस्या के साथ होगी दिन की शुरुआत, इन 5 राशियों को लगेगा अचानक कोई झटका

28 सितंबर राशिफल: शनिश्चरी अमावस्या के साथ होगी दिन की शुरुआत, इन 5 राशियों को लगेगा अचानक कोई झटका

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 27, 2019 02:23 pm IST,  Updated : Sep 28, 2019 06:28 am IST

आश्विन कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि और शनिवार का दिन है। इसके साथ ही श्राद्ध की अमावस्या तिथि यानि की पंद्रहवा दिन है।

Horoscope 28 september 2019
Horoscope 28 september 2019

कुंभ राशि
आज आपको किसी दोस्त से उपहार मिलने की संभावना है। परिवार में हर्षोल्लास का वातावरण रहेगा। दाम्पत्य जीवन में आपसी सामंजस्य बेहतर बना रहेगा। सेहत के लिहाज से आप चुस्त-दुरूस्त रहेंगे। विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य प्राप्ति के लिए शिक्षकों का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। आज कुछ लोग आपसे प्रभावित होंगे। आपको किसी कॉन्ट्रेक्ट से फायदा का योग है। आज आपके अंदर कॉन्फिडेंस ज्यादा रहेगा। मछलियों को आटे की गोलियां बनाकर खिलाएं, जीवन में लोगों का सहयोग मिलता रहेगा।  

मीन राशि
आज आप अपनी कामयाबी को लेकर आश्वस्त रहेंगे। नौकरीपेशा लोगे खूब तरक्की करेंगे। परिवार वालों के साथ धार्मिक यात्रा की योजना बनायेंगे। आपको व्यापार में मुनाफा होने की उम्मीद है। आपका स्वास्थ्य पहले की अपेक्षा बेहतर रहेगा। दाम्पत्य जीवन में सलाह-मशविरा से आगे बढ़ने से आपके बीच अंडरस्टैन्डिंग बढ़ेगी। मैथ्स स्टूडेंट्स के लिए दिन शानदार रहेगा। किसी टॉपिक में आ रही प्रॉब्लम्स का हल आपको आसानी से मिल जायेगा। कुल मिलाकर आपका दिन अच्छा रहेगा। कन्या के पैर छूकर आशीर्वाद लें, जीवन में आपकी तरक्की सुनिश्चित होगी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल