1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 3 फरवरी राशिफल: रविवार के दिन बन रहे है 2 शुभ योग, इस राशि के जातको की चमक जाएंगी किस्मत

3 फरवरी राशिफल: रविवार के दिन बन रहे है 2 शुभ योग, इस राशि के जातको की चमक जाएंगी किस्मत

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 02, 2019 07:20 pm IST,  Updated : Feb 02, 2019 07:20 pm IST

3 फरवरी राशिफल : आज माघ कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि और रविवार का दिन है। साथ ही आज देर रात 02 बजकर 55 मिनट तक उत्तराषाढ़ा नक्षत्र है। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

Horoscope 2 febuary 2018
Horoscope 2 febuary 2018

तुला राशि
आज आपको अपने किसी काम को पूरा करने के लिये बहुत अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। आपका कोई जरूरी काम पूरा होने में समय लग सकता है। किसी की मदद के लिये आपको अपना काम बीच में ही छोड़ना पड़ सकता है। बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद पाने के लिये आपको खुद से कोशिशें करनी पड़ेंगी। आज जल्दबाजी में किसी तरह का निर्णय ना लें। इससे आपके साथ ही आपके परिवार को भी परेशानी हो सकती है। सेहत के मामले में आपको अपने हाथ-पैरों का थोड़ा ख्याल रखना चाहिए। किसी जरूरतमंद को भोजन खिलाएं, आपका काम समय पर पूरा होगा।

वृश्चिक राशि
आज छोटे बच्चों के लिये दिन बहुत ही अच्छा रहेगा। आपकी सेहत अच्छी बनी रहेगी। आप पेरेंट्स के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। छात्रों को अपनी पढ़ाई पर थोड़ा ध्यान देना चाहिए। उचित दिशा में थोड़ी मेहनत भी आपको सफलता दिला सकती है। आपका सामाजिक जीवन आज अच्छा रहेगा। आपको किसी बड़े व्यक्ति से मिलने का मौका भी मिल सकता है। आपको कारोबार में लाभ मिल सकता है। जो लोग भूमि के काम से जुड़े हैं, उनके लिये दिन ठीक रहेगा। गायत्री मंत्र का जप करें, आपको काम में सफलता मिलेगी।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल