1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 3 फरवरी राशिफल: रविवार के दिन बन रहे है 2 शुभ योग, इस राशि के जातको की चमक जाएंगी किस्मत

3 फरवरी राशिफल: रविवार के दिन बन रहे है 2 शुभ योग, इस राशि के जातको की चमक जाएंगी किस्मत

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 02, 2019 07:20 pm IST,  Updated : Feb 02, 2019 07:20 pm IST

3 फरवरी राशिफल : आज माघ कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि और रविवार का दिन है। साथ ही आज देर रात 02 बजकर 55 मिनट तक उत्तराषाढ़ा नक्षत्र है। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

Horoscope 2 febuary 2018
Horoscope 2 febuary 2018

कुंभ राशि
ऑफिस में आपके प्रमोशन होने के चांस बन रहे हैं । आप परिवार वालों के साथ किसी रिश्तेदार की शादी में जा सकते हैं । आपको वहां सबसे मिलकर अच्छा लगेगा। कोई रिश्तेदार आपकी शादी की बात भी छेड़ सकता है। व्यापारी वर्ग के लोग किसी मीटिंग के लिये जा सकते हैं। पैसों के मामले में स्थिति हर तरह से आपके पक्ष में रहेगी। नौकरी में आपको किसी बड़े अधिकारी का सहयोग मिल सकता है। आप जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। मंदिर में घी का दान करें, बड़े-बुजुर्गों की सेहत अच्छी बनी रहेगी।

मीन राशि
आज आप कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। करियर में कुछ बदलाव आ सकते हैं। ये बदलाव आपको जीवन में पॉजिटिव फील करा सकते हैं। आप कुछ चीज़ों को नये सिरे से शुरू कर सकते हैं। स्वास्थ्य के मामले में दिन राहत देने वाला रहेगा। आप मानसिक रूप से खुद को स्वस्थ महसूस करेंगे। आप किसी धार्मिक यात्रा की प्लानिंग कर सकते हैं। आज आप किसी से किया गया वायदा भी पूरा कर सकते हैं। घर से बाहर जाते समय अपना दायां पैर पहले बाहर निकालें, दिन अच्छा गुजरेगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल