1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 30 सितंबर राशिफल: मिथुन राशि वालें पुरानी बातों को लेकर हो सकते हैं परेशान, जानिए बाकी राशियों का हाल

30 सितंबर राशिफल: मिथुन राशि वालें पुरानी बातों को लेकर हो सकते हैं परेशान, जानिए बाकी राशियों का हाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 29, 2019 06:56 pm IST,  Updated : Sep 30, 2019 09:19 am IST

आज अश्विन शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि सोमवार का दिन है । आज नवरात्र का दूसरा दिन है। आज के दिन माता दुर्गा के दूसरे स्वरूप ब्रह्मचारिणी का पूजन किया जायेगा। जानिए इंदु प्रकाश जी से राशियों का हाल.....

तुला राशि
तुला राशि

तुला राशि - आज माता-पिता बच्चों के साथ पिकनिक स्पॉट जायेंगे | बच्चे खुश रहेंगे। आप किसी समारोह में जाने की प्लानिंग करेंगे।ऑफिस के माहौल में थोड़ा बदलाव हो सकता है।जिससे आपको परेशानी महसूस हो सकती है।आपको अपने बॉस की बातों को ध्यान से सुनने के बाद ही अपनी कोई राय देनी चाहिए।एस.एस.सी की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए दिन बढ़िया रहने वाला है।सफलता मिलने के योग हैं।सेहत के प्रति सतर्क रहने की जरूरत है। आपको  खाने में हेल्दी चीजों को शामिल करना चाहिए।मंदिर में दही दान करें, आपकी सभी परेशानियाँ दूर होगी।

वृश्चिक राशि - आज आप जिस काम को करना चाहेंगे, वो आराम से पूरा होगा।आपको अपनी मान-प्रतिष्ठा बनाये रखने के लिये समाज के कार्यों में सहयोग देना चाहिए।आज आप किसी दोस्त की बर्थडे पार्टी में जा सकते हैं।किसी काम के लिये आप नई योजना बना सकते हैं।आज आपको दूसरों के सामने अपनी बात खुलकर रखनी चाहिए।इससे चीज़ें स्पष्ट रहेंगी।संतान की ओर से सुख की प्राप्ति होगी।आर्थिक मामलों में सब कुछ अच्छा बना रहेगा।मंदिर में गुड़ दान करें, मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल