1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 30 नवंबर 2018 राशिफल: इन राशिवालों को अपने करीबी से मिल सकती है खुशखबरी, माथे पर लगाएं केसर का तिलक

30 नवंबर 2018 राशिफल: इन राशिवालों को अपने करीबी से मिल सकती है खुशखबरी, माथे पर लगाएं केसर का तिलक

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 29, 2018 01:29 pm IST,  Updated : Nov 29, 2018 01:29 pm IST

आज मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि और शुक्रवार का दिन है। आज कालाष्टमी है। आज श्री महाकाल भैरव अष्टमी है। आज ही के दिन भैरव जी की उत्पत्ति मानी जाती है। आपको बता दूं कि काल भैरव भगवान शिव का ही एक रूप हैं।

horoscope 2018
horoscope 2018

सिंह राशि - आज आपका दिन सामान्य रहेगा । जिस काम को पूरा करना चाहेंगे, उसमें थोड़ी रूकावटें आ सकती हैं । किसी पुराने मित्र से मिलने उसके घर जा सकते हैं । आज रिश्तों में सुधार लाने के लिए दिन अच्छा है ।पिता की सेहत का खास ख्याल रखें, धूल-प्रदूषण से उन्हें बचा कर रखें । शाम को कुछ घरेलू सामान खरीदने के लिए मार्केट जा
सकते हैं ।   हनुमान मंदिर जाकर भगवान के दर्शन करें, आपके साथ सब अच्छा होगा।

कन्या राशि - आज किस्मत आपके साथ रहेगी । जिस काम को कई दिनों से पूरा करने की सोच रहे हैं, वो आज किसी फ्रेंड की मदद से पूरा हो जाएगा । इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर है । आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे । आपका आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा । आपको कहीं से कोई अच्छी खबर मिल सकती है । आज कुछ अवसरों का फायदा आपको मिल सकता है । अचानक से धन लाभ भी होगा । सूर्यदेव को जल अर्पित करें, आपका मन प्रसन्न रहेगा । 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल