1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 30 नवंबर 2018 राशिफल: इन राशिवालों को अपने करीबी से मिल सकती है खुशखबरी, माथे पर लगाएं केसर का तिलक

30 नवंबर 2018 राशिफल: इन राशिवालों को अपने करीबी से मिल सकती है खुशखबरी, माथे पर लगाएं केसर का तिलक

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 29, 2018 01:29 pm IST,  Updated : Nov 29, 2018 01:29 pm IST

आज मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि और शुक्रवार का दिन है। आज कालाष्टमी है। आज श्री महाकाल भैरव अष्टमी है। आज ही के दिन भैरव जी की उत्पत्ति मानी जाती है। आपको बता दूं कि काल भैरव भगवान शिव का ही एक रूप हैं।

horoscope 2018
horoscope 2018

तुला राशि - आज आपका दिन सामान्य रहेगा । कोई भी काम करते समय अपने मन को शांत रखेंगे, तो आपका काम आसानी से सफल होगा । इस राशि के जो लोग अविवाहित हैं, उनके लिए रिश्ते आ सकते हैं ।किसी प्रियजन के सहयोग से काम पूरे होंगे ।  मनोरंजन से जुड़े कुछ खर्चे बढ़ सकते हैं । हनुमान चालीसा का पाठ करें, आपके सभी दुःखों
का निवारण होगा ।

वृश्चिक राशि - आज आपका दिन शानदार रहेगा । आज आपकी कोशिश पूरी तरह से सफल होगी । दोस्तों के साथ खुशियाँ मनाएंगे । आपका व्यक्तित्व आकर्षक रहेगा । मानसिक
रूप से आप मजबूत बने रहेंगे । आपके मन की शंका भी दूर होगी । परिवार और समाज के लोग आपके लिए काफी मददगार हो सकते हैं । किसी के साथ बातचीत में आपको बहुत हद तक सफलता मिल सकती है । दूसरों पर आपकी बातों का गहरा असर होगा । माता-पिता का
आशीर्वाद लें, परिवार का माहौल खुशनुमा बना रहेगा ।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल