1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 31 मार्च राशिफल: रविवार को बन रहे है ये शुभ योग, इन राशि वाले लोगों को मिल सकती है नौकरी

31 मार्च राशिफल: रविवार को बन रहे है ये शुभ योग, इन राशि वाले लोगों को मिल सकती है नौकरी

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 30, 2019 02:10 pm IST,  Updated : Mar 31, 2019 04:01 pm IST

आपकी राशि का भविष्य बताने के लिए आज चैत्र कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि और रविवार का दिन है। साथ ही आज शाम 06 बजकर 46 मिनट तक श्रवण नक्षत्र और शाम 07 बजकर 15 मिनट तक सिद्ध योग रहेगा। इसके अलावा आज रात 12 बजकर 54 मिनट पर सूर्यदेव रेवती नक्षत्र में प्रवेश करेंगे और 14 अप्रैल को दोपहर 02 बजकर 09 तक यहीं पर रहेंगे।

rashifal 2019
rashifal 2019

कुंभ राशि- आज आपको कोई शुभ सूचना मिलेगी। आपको बिजनेस के क्षेत्र में बड़े-बड़े लोगों से मिलने का मौका मिलेगा। आपकी तरक्की सुनिश्चित है । जीवनसाथी का भी पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा । नौकरी के क्षेत्र में भी आपको तरक्की मिलेगी। पारिवारिक जीवन हर तरह से बेहतर रहेगा । आपको बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। उच्चधिकारियों से सहयोग प्राप्त होगा। ऑफिस में सीनियर्स आपके काम से प्रभावित होकर आपको कोई तोहफा दे सकते हैं । आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। कुत्ते को रोटी खिलाएं, जीवन में लोगों का सहयोग मिलता रहेगा।

मीन राशि - आज ऑफिस का माहौल खुशनुमा बना रहेगा । घर की कोई बड़ी जिम्मेदारी आपके ऊपर आ सकती है । आप अपने काम को अच्छी तरीके से पूरा करने की कोशिश करेंगे। आपको तरक्की के कुछ नये साधन मिल सकते हैं, आपको उन साधनों का संभलकर इस्तेमाल करना चाहिए। आज आपकी कुछ अच्छे लोगों से मुलाकात हो सकती है । भविष्य में आपको उनसे मदद जरूर मिलेगी। बिजनेस में तरक्की सामान्य रूप से बनी रहेगी । बहते जल में तिल प्रवाहित करें, आपके काम अच्छे तरीके से पूरे होंगे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल