1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 31 मार्च राशिफल: रविवार को बन रहे है ये शुभ योग, इन राशि वाले लोगों को मिल सकती है नौकरी

31 मार्च राशिफल: रविवार को बन रहे है ये शुभ योग, इन राशि वाले लोगों को मिल सकती है नौकरी

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 30, 2019 02:10 pm IST,  Updated : Mar 31, 2019 04:01 pm IST

आपकी राशि का भविष्य बताने के लिए आज चैत्र कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि और रविवार का दिन है। साथ ही आज शाम 06 बजकर 46 मिनट तक श्रवण नक्षत्र और शाम 07 बजकर 15 मिनट तक सिद्ध योग रहेगा। इसके अलावा आज रात 12 बजकर 54 मिनट पर सूर्यदेव रेवती नक्षत्र में प्रवेश करेंगे और 14 अप्रैल को दोपहर 02 बजकर 09 तक यहीं पर रहेंगे।

मिथुन राशि
मिथुन राशि

मिथुन राशि - आज रुके हुए काम समय से पूरे होंगे। इस राशि के जो लोग होटल के बिजनेस से जुड़े हुए हैं, उन्हें अचानक से मुनाफा मिल सकता है । आज आप बच्चों के साथ अधिक समय बितायेंगे । आपको नौकरी के लिए जल्द ही कोई अच्छी खबर मिलने की संभावना है । आपको अपनी मनचाही कंपनी में इंटरव्यू के लिए बुलाया जा सकता है । लेखकों के लिए आज का दिन बहुत बढ़िया है । आपका करियर नये रूप में उभरेगा । आज आपके साथ सब कुछ बेहतर बना रहेगा। सूर्यदेव को नमस्कार करें, बच्चों के साथ संबंध बेहतर होंगे । 

कर्क राशि - आज पैसा कमाने का कोई नया जरिया आपके दिमाग में आ सकता है। ऑफिस में आपकी परफॉरमेंस अच्छी रहेगी। अगर कोई व्यक्ति आपकी ज्यादा प्रशंसा कर रहा है, तो आपको उससे थोड़ा सावधान रहना चाहिए। इसके पीछे कोई साजिश भी हो सकती है। आज आपको थोड़ी सुस्ती महसूस हो सकती है । कहीं-सुनी बातों पर भरोसा करने से आपको बचना चाहिए । आपके स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा । आप परिवार के जरुरी कामकाज निपटाने की पूरी कोशिश करेंगे। मंदिर में कुछ देर समय बिताएं, आपके साथ सब अच्छा होगा ।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल