1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 31 मार्च राशिफल: रविवार को बन रहे है ये शुभ योग, इन राशि वाले लोगों को मिल सकती है नौकरी

31 मार्च राशिफल: रविवार को बन रहे है ये शुभ योग, इन राशि वाले लोगों को मिल सकती है नौकरी

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 30, 2019 02:10 pm IST,  Updated : Mar 31, 2019 04:01 pm IST

आपकी राशि का भविष्य बताने के लिए आज चैत्र कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि और रविवार का दिन है। साथ ही आज शाम 06 बजकर 46 मिनट तक श्रवण नक्षत्र और शाम 07 बजकर 15 मिनट तक सिद्ध योग रहेगा। इसके अलावा आज रात 12 बजकर 54 मिनट पर सूर्यदेव रेवती नक्षत्र में प्रवेश करेंगे और 14 अप्रैल को दोपहर 02 बजकर 09 तक यहीं पर रहेंगे।

horoscope- India TV Hindi
horoscope

नई दिल्ली: आपकी राशि का भविष्य बताने के लिए आज चैत्र कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि और रविवार का दिन है। साथ ही आज शाम 06 बजकर 46 मिनट तक श्रवण नक्षत्र और शाम 07 बजकर 15 मिनट तक सिद्ध योग रहेगा। इसके अलावा आज रात 12 बजकर 54 मिनट पर सूर्यदेव रेवती नक्षत्र में प्रवेश करेंगे और 14 अप्रैल को दोपहर 02 बजकर 09 तक यहीं पर रहेंगे। आपको बता दूं कि सूर्य के किसी नक्षत्र में गोचर से विभिन्न नक्षत्र और नामक्षर वाले लोगों पर अलग-अलग प्रभाव देखने को मिलते हैं। अतः 14 अप्रैल तक सूर्यदेव के रेवती नक्षत्र में गोचर से विभिन्न नक्षत्र और नामक्षर वाले लोगों पर क्या असर होगा और उस स्थिति में आपको क्या उपाय करने चाहिए।

मेष राशि - आज आपका दिन यादगार रहने वाला है । आज आपको किस्मत का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा । आज दूसरों की मदद करने के लिए आप तैयार रहेंगे । आपको ऐसे लोगों से कॉन्टैक्ट करने की कोशिश करनी चाहिए, जो आपके लिए महत्वपूर्ण हैं । इस राशि के छात्रों का आज पढ़ाई में मन लगेगा । अगर कोई नया काम शुरू करने की सोच रहे हैं, तो उससे जुड़ा कोई भी डिसीजन लेने से पहले माता-पिता से राय जरूर ले लें। इस राशि के मार्केटिंग जुड़े लोगों के लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा । सूर्यदेव को जल अर्पित करें, आपको सभी काम में सफलता हासिल होगी।

वृष राशि - आज आपको अचानक नए स्रोतों से धन मिलेगा, जो आपके दिन को और भी खुशनुमा बना देगा । पार्टनरशिप से जुड़े मामलों पर किसी खास व्यक्ति से बातचीत होगी । आज जिन छात्रों का फिजिकल एजुकेशन का एग्जाम है, वो माता-पिता का आशीर्वाद लेकर एग्जाम देने जाएं, आपकी सफलता सुनिश्चित होगी । दोस्तों से चल रहा मन मुटाव आज आसानी से सुलझ जायेगा । पैसों से जुड़े टारगेट पूरे करने के लिए आज का दिन बेहतर है। घर की जरूरतों को आप आसानी से समझ जायेंगे । आपके काम सरलतापूर्वक पूरे होंगे । आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा। मंदिर में गुड़ दान करें, आपका एग्जाम अच्छा होगा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल