1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 31 मार्च राशिफल: रविवार को बन रहे है ये शुभ योग, इन राशि वाले लोगों को मिल सकती है नौकरी

31 मार्च राशिफल: रविवार को बन रहे है ये शुभ योग, इन राशि वाले लोगों को मिल सकती है नौकरी

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 30, 2019 02:10 pm IST,  Updated : Mar 31, 2019 04:01 pm IST

आपकी राशि का भविष्य बताने के लिए आज चैत्र कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि और रविवार का दिन है। साथ ही आज शाम 06 बजकर 46 मिनट तक श्रवण नक्षत्र और शाम 07 बजकर 15 मिनट तक सिद्ध योग रहेगा। इसके अलावा आज रात 12 बजकर 54 मिनट पर सूर्यदेव रेवती नक्षत्र में प्रवेश करेंगे और 14 अप्रैल को दोपहर 02 बजकर 09 तक यहीं पर रहेंगे।

rashifal 2019
rashifal 2019

सिंह राशि - आज पैसों के मामलों में किसी से अनबन हो सकती है । घरेलू सुख-सुविधाओं की चीजों पर जरूरत से ज्यादा खर्च हो सकता है । परिवार में सभी लोगों का सहयोग प्राप्त होगा । जीवनसाथी के साथ समय बिताने की जरूरत है, वरना रिश्तों में दूरियां बढ़ सकती हैं । आज आपको उन लोगों को इग्नोर करना चाहिए, जो आपके कामों में अड़चन डालने की कोशिश करते हैं । आज कोई पुराना मित्र आपसे मिलने आ सकता है, जिससे आपका दिन यादगार बनेगा ।

पक्षियों को बाजरा खिलाएं, आपकी सभी समस्याएं दूर होंगी । 

कन्या राशि - आज आप खुद को घरेलू कामकाज में लगाएं रखेंगे । इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन फेवरेबल रहेगा । अधिकारी आपसे इम्प्रेस होंगे । आज कुछ लोग आपसे ज्यादा उम्मीद रख सकते हैं । आप उन उम्मीदों पर खरे भी उतरेंगे । आपको निवेश के मामलों में कोई अच्छी सलाह मिलेगी । कारोबार में नए लोगों से कॉन्टैक्ट होंगे । आपकी योजनाएं सफल होंगी । आपको आगे बढ़ने के नए मौके मिलेंगे । आपका दाम्पत्य जीवन मधुर बनेगा । अपने ईष्टदेव को प्रणाम करें, धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे ।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल