1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 31 मार्च राशिफल: रविवार को बन रहे है ये शुभ योग, इन राशि वाले लोगों को मिल सकती है नौकरी

31 मार्च राशिफल: रविवार को बन रहे है ये शुभ योग, इन राशि वाले लोगों को मिल सकती है नौकरी

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 30, 2019 02:10 pm IST,  Updated : Mar 31, 2019 04:01 pm IST

आपकी राशि का भविष्य बताने के लिए आज चैत्र कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि और रविवार का दिन है। साथ ही आज शाम 06 बजकर 46 मिनट तक श्रवण नक्षत्र और शाम 07 बजकर 15 मिनट तक सिद्ध योग रहेगा। इसके अलावा आज रात 12 बजकर 54 मिनट पर सूर्यदेव रेवती नक्षत्र में प्रवेश करेंगे और 14 अप्रैल को दोपहर 02 बजकर 09 तक यहीं पर रहेंगे।

तुला राशि
तुला राशि

तुला राशि- आज जिस भी काम को पूरा करना चाहेंगे, उसमें थोड़ी रुकावट आ सकती है। आप किसी मित्र से मिलने उसके घर जा सकते हैं । आज पैसों में हेर-फेर हो सकता है । उधार लेन-देन से पहले आपको अच्छी तरह से सोच लेना चाहिए । आज आप रिश्तों में सुधार लाने की कोशिश करेंगे । शाम तक कुछ घरेलू सामान खरीदने के लिए आप मार्केट जाने का प्लान बना सकते हैं । इस राशि के जो लोग सेल्स और मार्केटिंग से जुड़े हैं, उन्हें उन्नति के कई सुनहरे अवसर मिलने की उम्मीद है ।  जरूरतमंद को भोजन कराएं, आपके साथ सब अच्छा होगा।

वृश्चिक राशि - आज कार्यक्षेत्र में आपको कोई अच्छी खबर मिलने की संभावना है । पैसों के मामले सुलझाने में कुछ लोग आपकी मदद कर सकते हैं । आपका काम समय पर पूरा होगा। आज जीवनसाथी के साथ रिश्ते मजबूत होंगे । शाम तक किसी पार्टी में जाने का प्लान बनायेंगे ।कुछ नये लोगों से आपकी फ्रैंडशिप हो सकती है । करियर के मामले में आपको सफलता मिलने की उम्मीद है । किसी महत्वपूर्ण मामले पर आपकी राय लोगों के लिए फायदेमंद हो सकती है ।
अपने मस्तक पर केसर का तिलक लगाएं, धन लाभ होंगे ।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल