1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 4 जुलाई : मिथुन राशि वालों की परेशानी होगी दूर, इन राशियों का ऐसा रहेगा हाल

राशिफल 4 जुलाई : मिथुन राशि वालों की परेशानी होगी दूर, इन राशियों का ऐसा रहेगा हाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 04, 2019 06:37 am IST,  Updated : Jul 04, 2019 06:37 am IST

आज आषाढ़ शुक्ल पक्ष की द्वितीय तिथि और गुरुवार का दिन है । आज के दिन ओडिशा के पुरी में भगवान बलराम, श्री जगदीश और देवी सुभद्रा का रथोत्सव मनाया जायेगा। 

मिथुन राशि
मिथुन राशि

मिथुन राशि - आज कारोबार को बढ़ाने के लिए आपको नया सुझाव मिल सकता है । आप लवमेट के साथ किसी पहाड़ी इलाके में घूमने का प्लान बनायेंगे। आज किसी सामाजिक कामकाज में आप ज्यादा बिजी हो सकते हैं, लेकिन आपको काम में सफलता जरूर मिलेगी। आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा । ऑफिस में कलिग्स आपकी काम में पूरी मदद करेंगे । आपकी यात्रा सुखद रहेगी। रिश्तों में प्रेम बढ़ेगा । आध्यात्म के प्रति आपकी रुचि रहेगी । अपने मस्तक पर केसर का तिलक लगाएं, रिश्ते मजबूत होंगे ।

कर्क राशि - आज आपका लक आपके साथ रहेगा। ऑफिस में आज सभी काम समय पर पूरे होंगे । आपका वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा । जीवनसाथी के साथ लंच के लिए किसी रेस्टोरेंट में जायेंगे । आज आप खुद को एनर्जेटिक महसूस करेंगे । घर पर अचानक से कई मेहमान आ सकते हैं, जिससे घर के वातावरण में एकदम से बदलाव आ जायेगा । जो लोग राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हैं, उनके मान-सम्मान में वृद्धि होगी । समाज में लोग आपके काम की सराहना करेंगे। शनि स्तोत्र का पाठ करें, समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा ।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल