1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 4 जुलाई : मिथुन राशि वालों की परेशानी होगी दूर, इन राशियों का ऐसा रहेगा हाल

राशिफल 4 जुलाई : मिथुन राशि वालों की परेशानी होगी दूर, इन राशियों का ऐसा रहेगा हाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 04, 2019 06:37 am IST,  Updated : Jul 04, 2019 06:37 am IST

आज आषाढ़ शुक्ल पक्ष की द्वितीय तिथि और गुरुवार का दिन है । आज के दिन ओडिशा के पुरी में भगवान बलराम, श्री जगदीश और देवी सुभद्रा का रथोत्सव मनाया जायेगा। 

धनु राशि
धनु राशि

धनु राशि -  आज आपके सभी काम समय से पूरे होंगे । दोस्तों के साथ मिलकर कोई काम करने से आपको ख़ुशी मिलेगी । आज जीवनसाथी का सहयोग बना रहेगा। आपका व्यवहार घर में ख़ुशी का माहौल बना देगा । कुछ लोग आपसे किसी काम के लिये अपेक्षाएं लगा सकते हैं। आज आप दूसरों के उलझे हुए मामलों को तुरंत सुलझाने में सफल रहेंगे। शैक्षणिक कार्यों में आपका मन लगेगा । अगर आज आप राजनीति से जुड़ा कोई काम करने जा रहे है तो आपको सफलता मिलेगी । आपके घरेलू काम अच्छे से पूरे होंगे। आज सही योजना के तहत करियर में बदलाव लायेंगे । मंदिर में घी की डिब्बी दान करें, परिस्थितियां आपके अनुकूल बनेंगी । 

मकर राशि -  आज कुछ लोग आपसे प्रभावित होंगे। आपकी ऊर्जा बढ़ी हुई रहेगी । धन लाभ के नये रास्ते खुले नज़र आयेंगे। किसी कोई उधार दिया पैसा आज वापस मिलने की उम्मीद है। आज का दिन खुद में बदलाव लाने वाला भी रहेगा। आपको जीवन में आगे बढ़ने के लिए नई योजनाएँ बनानी चाहिए । इससे आपको सफलता मिलेगी । जो लोग स्टेशनरी के बिजनेस से जुड़े हैं, उनको आज लाभ मिल सकता है । कामकाजी महिलाओं को कोई छोटा उद्योग शुरू करने में घर वालों का सहयोग प्राप्त होगा । अपने पितरों का आशीर्वाद लें, परिवार में खुशियों का आगमन होगा ।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल