1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 4 जुलाई : मिथुन राशि वालों की परेशानी होगी दूर, इन राशियों का ऐसा रहेगा हाल

राशिफल 4 जुलाई : मिथुन राशि वालों की परेशानी होगी दूर, इन राशियों का ऐसा रहेगा हाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 04, 2019 06:37 am IST,  Updated : Jul 04, 2019 06:37 am IST

आज आषाढ़ शुक्ल पक्ष की द्वितीय तिथि और गुरुवार का दिन है । आज के दिन ओडिशा के पुरी में भगवान बलराम, श्री जगदीश और देवी सुभद्रा का रथोत्सव मनाया जायेगा। 

तुला राशि
तुला राशि

तुला राशि - आज मेहनत के बल पर आपको धन लाभ हो सकता है । दोस्तों के साथ कहीं घूमने का प्रोग्राम आपको कैंसिल करना पड़ सकता है । किसी के प्रति अपनी राय को अपने तक ही सीमित रखें, आपके लिये अच्छा होगा। संतान के साथ समय बिताने से आपको ख़ुशी मिलेगी । आपके ऊपर कुछ पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ सकती है, लेकिन आप सब चीज़ों को अच्छे से मैनेज कर लेंगे। जीवनसाथी के साथ संबंध ठीक बने रहेंगे। पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। सफलता के मार्ग खुलेंगे। ब्राह्मण को भोजन कराएं, आपके साथ सब अच्छा होगा । 

वृश्चिक राशि - आज आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लगा रहेगा । परिवार के साथ किसी मंदिर में जा सकते हैं । इस राशि के सॉफ्टवेयर इंजीनियर्स के लिए आज का दिन फेवरेबल है । किसी दूसरी कंपनी से जॉब के लिए कॉल आ सकती है । जो बच्चे घर से दूर रहकर किसी कॉम्पिटीशन की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें शिक्षकों का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा । आप किसी सरकारी नौकरी के लिए चयनित भी हो सकते हैं । किसी को उधार दिया हुआ धन आज आपको वापस मिल सकता है। पीपल के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं, जीवन में सबका सहयोग मिलता रहेगा ।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल