1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 4 जून राशिफल: शुक्र ग्रह का राशिपरिवर्तन इन राशियों के लिए हो सकता है कष्टदायक, वहीं इन लोगों को मिलेगा खुशियों का पिटारा

4 जून राशिफल: शुक्र ग्रह का राशिपरिवर्तन इन राशियों के लिए हो सकता है कष्टदायक, वहीं इन लोगों को मिलेगा खुशियों का पिटारा

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 03, 2019 06:28 pm IST,  Updated : Jun 03, 2019 06:28 pm IST

ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि, मंगलवार का दिन और रात 11 बजकर 08 मिनट तक मृगशिरा नक्षत्र है। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

Horoscope 4 june 2019- India TV Hindi
Horoscope 4 june 2019

धर्म डेस्क:  ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि, मंगलवार का दिन और रात 11 बजकर 08 मिनट तक मृगशिरा नक्षत्र है। इसके साथ ही शुक्र ग्रह मेष राशि से वृष राशि में प्रवेश कर रहा है। जिसका असर हर राशि के जातकों पर पडेगा। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

मेष राशि

आज आप अपने काम पर ध्यान देने की पूरी कोशिश करेंगे। आपके मन में कई तरह की बातें चलती रहेंगी। नौकरीपेशा लोगों को बड़े कामों से फायदा हो सकता है। धन लाभ के योग बन रहे हैं। हर काम मन लगाकर करने से आपको फायदा होगा। आपको अपनी बात कहने के साथ ही दूसरे की बात भी ध्यान से सुन लेनी चाहिए। इससे आपको ही फायदा होगा। परिवार की समस्याओं को सुलझाने के लिये भी आपको थोड़ी शांति बनाये रखनी चाहिए। तुलसी के पौधे में जल चढ़ाएं, आप सभी काम में सफल होंगे।

ये भी पढ़ें- मासिक राशिफल, जून 2019: इस माह कई ग्रहों का उलट-फेर, इन 6 राशियों के जातक रहें संभलकर

वृष राशि
आज करियर के मामले में आपको कोई बड़ी सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में आपको धन लाभ के अवसर मिलेंगे। आज आप कुछ ऐसे लोगों के साथ जुड़ेंगे, जो आपकी हर तरह से मदद के लिये तैयार रहेंगे। बिजनेसमैन को बेहतर अपॉर्चुनिटिज़ मिलेगी। आपके परिवार में ख़ुशी का माहौल रहेगा। सगे-संबंधियों से घर के काम में आपको सपोर्ट मिल सकता है। आपका कोई जरुरी काम तुरंत पूरा हो जायेगा। गायत्री मंत्र का पाठ करें, जीवन में लोगों का सहयोग मिलता रहेगा।

ये भी पढ़ें- June Calendar 2019: जून माह में पड़ रहे हैं गंगा दशहरा से लेकर ईद तक बड़े व्रत एवं त्‍यौहार, देखें पूरी लिस्ट

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल