1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 4 मई राशिफल: शनि अमावस्या के दिन इस राशि के जातक रहें सावधान, इस उपाय से करें शनि को प्रसन्न

4 मई राशिफल: शनि अमावस्या के दिन इस राशि के जातक रहें सावधान, इस उपाय से करें शनि को प्रसन्न

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 03, 2019 02:23 pm IST,  Updated : May 03, 2019 02:24 pm IST

आज शनि अमावस्या के साथ मुकदमा दायर करने या अपनी बात रखने के योग की यानि कि यायीजयद योग दोपहर 02:46 से कल सुबह 04:15 तक रहेगा। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

Horoscope 4 may
Horoscope 4 may

मिथुन राशि
आज मित्रों के साथ किसी मनोरंजक ट्रिप पर जाने का प्रोग्राम बनायेंगे | इस राशि के आई. आई. टी. स्टूडेंट्स के लिए दिन शानदार है | आपके साथ सब अच्छा ही अच्छा होगा | आपका आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा और भी बेहतर होगा | आज आपको माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा, जिससे आप जीवन में आगे बढ़ने में सक्षम होंगे | कई दिनों से रूका हुआ ऑफिस का कोई जरूरी काम आज पूरा होने की संभावना है | सामाजिक स्तर पर आपका रुतबा बढ़ेगा | मंदिर में सरसों का तेल दान करें, जीवन में लोगों का सहयोग मिलता रहेगा |

ये भी पढ़ें- Shani Amavasya 2019: ऐसे लोगों पर हमेशा कुपित रहते हैं शनिदेव, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ऐसी गलतियां

कर्क राशि
आज आपके मन में नए-नए विचार आयेंगे | आप किसी काम के लिए योजना बनायेंगे | आपकी योजना सफल होगी | आय के स्रोतों में वृद्धि होने की संभावना है | आज आपके स्वास्थ्य में कुछ गिरावट आ सकती है | आपको अपनी सेहत का ख्याल रखना चाहिए | आज व्यर्थ के झगड़े में पड़ने से आपको बचना चाहिए | इस राशि के प्राइवेट नौकरी करने वालों को कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है, जिसे पूरा करने में आप सफल रहेंगे। सोशल साईंस के स्टूडेंट्स अपने दोस्तों के साथ किसी सब्जेक्ट को लेकर चर्चा करेंगे | अपने गुरु को कुछ गिफ्ट करें, आपकी सभी परेशानियों का निवारण होगा |

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल