1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 4 मई राशिफल: शनि अमावस्या के दिन इस राशि के जातक रहें सावधान, इस उपाय से करें शनि को प्रसन्न

4 मई राशिफल: शनि अमावस्या के दिन इस राशि के जातक रहें सावधान, इस उपाय से करें शनि को प्रसन्न

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 03, 2019 02:23 pm IST,  Updated : May 03, 2019 02:24 pm IST

आज शनि अमावस्या के साथ मुकदमा दायर करने या अपनी बात रखने के योग की यानि कि यायीजयद योग दोपहर 02:46 से कल सुबह 04:15 तक रहेगा। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

Horoscope 4 may
Horoscope 4 may

तुला राशि

आज पारिवारिक काम को पूरा करने में आपको घर के सभी सदस्यों का सहयोग प्राप्त होगा | आपका कोई सहपाठी आपसे अपनी कोई निजी बात शेयर करेगा | आप उनकी मदद करने की कोशिश करेंगे। इस राशि के कॉमर्स स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा | आप किसी विषय पर शिक्षकों से चर्चा भी करेंगे | हालांकि सेहत के लिहाज से आपके स्वास्थ्य में कुछ उतार-चढ़ाव बना रहेगा | आज आपको छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करने से बचना चाहिए | ब्राह्मण को कुछ दान करें, आपके साथ सब अच्छा होगा |

वृश्चिक राशि

आज आपको कुछ जरूरी कामों में दोस्तों से मदद मिलेगी | कई दिनों से अटका हुआ पैसा आज वापस मिलने की उम्मीद है | करियर में आपकी बेहतरी सुनिश्चित होगी | साथ ही पहले से दी गई किसी प्रतियोगी परीक्षा में आपको सफलता मिल सकती है। आर्थिक क्षेत्र में स्थिरता बनी रहेगी | धन लाभ के मौके मिलेंगे | परिवार का वातावरण खुशनुमा बना रहेगा | इस राशि के कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिये आज का दिन अच्छा रहेगा | मंदिर में साबुत उड़द की दाल दान करें, सफलता आपके कदम चूमेगी |

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल