1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 4 मई राशिफल: शनि अमावस्या के दिन इस राशि के जातक रहें सावधान, इस उपाय से करें शनि को प्रसन्न

4 मई राशिफल: शनि अमावस्या के दिन इस राशि के जातक रहें सावधान, इस उपाय से करें शनि को प्रसन्न

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 03, 2019 02:23 pm IST,  Updated : May 03, 2019 02:24 pm IST

आज शनि अमावस्या के साथ मुकदमा दायर करने या अपनी बात रखने के योग की यानि कि यायीजयद योग दोपहर 02:46 से कल सुबह 04:15 तक रहेगा। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

Horoscope 4 may
Horoscope 4 may

कुंभ राशि
आज कोई रूका हुआ काम पूरा होने से आपको बहुत ख़ुशी मिलेगी | साथ ही आपके घर का माहौल भी खुशियों से भरा रहेगा। आसपास के लोग आपके व्यक्तित्व से प्रसन्न होंगे | आज आप ताजगी से परिपूर्ण रहेंगे | लवमेट के साथ आपका दिन बेहतर गुजरेगा | आपकी बातों से लोग सहमत दिखायी देंगे। सोचे हुए कार्यों की गति मजबूत होगी | आपको धन लाभ के कई अवसर मिलेंगे | बिजनेस में कुछ बदलाव होने के योग बन रहे हैं | चिंता मत कीजिये, ये बदलाव आपके फेवर में ही रहेंगे | जरूरतमंद को वस्त्र दान करें, आपके जीवन में खुशियों का आगमन होगा |

मीन राशि
आज आप जिस भी काम को पूरा करना चाहेंगे, वो काम आसानी से पूरा होगा | बड़े-बुजुर्ग अपने किसी पुराने मित्र से मिलने उनके घर पर जा सकते हैं | आज अधिकारी वर्ग आपके काम से प्रसन्न होंगे | आप किसी सोच-विचार में डूबे रह सकते हैं | किसी काम पर आज अंतिम निर्णय ले सकते हैं, जिससे आपकी टेंशन दूर होगी। ऑफिस में आज आपका पूरा ध्यान काम पर होगा। किसी से ज्यादा बात-चीत करने में आज आपकी रुचि नहीं रहेगी। किसी कन्या के पैर छूकर आशीर्वाद लें, आपकी सारी टेंशन दूर होगी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल