1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 7 अप्रैल राशिफल: आज होगी मां ब्रह्माचारिणी की पूजा, किन राशियों पर बरसेगी मां की कृपा

7 अप्रैल राशिफल: आज होगी मां ब्रह्माचारिणी की पूजा, किन राशियों पर बरसेगी मां की कृपा

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 07, 2019 06:50 am IST,  Updated : Apr 07, 2019 06:50 am IST

आज चैत्र नवरात्र का दूसरा दिन है। आज के दिन मां दुर्गा के दूसरे स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी की पूजा का विधान है। आपको बता दूं कि मां दुर्गा का ये स्वरूप अनन्त फल देने वाला है। इनकी पूजा से व्यक्ति को हर क्षेत्र में विजय मिलती है। साथ ही मंगल ग्रह से जुड़ी परेशानियों से भी छुटकारा मिलता है।

मिथुन राशि - आज आप दोस्तों के साथ आसपास किसी तीर्थ स्थल पर ट्रिप का प्लान बनायेंगे | इस राशि के मेकैनिकल इंजीनियरिंग की फिल्ड से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन फलदायी रहेगा | देवी मां का आशीर्वाद आपके ऊपर बना रहेगा। किसी जरूरी काम में आपकी सफलता सुनिश्चित होगी | अगर आप मंगल संबंधी समस्याओं से परेशान हैं, तो आज के दिन माँ ब्रहमचारिणी की पूजा करना आपके लिये बड़ा ही फलदायी होगा | माता-पिता अपने बच्चों की सेहत का ध्यान रखेंगे | साथ ही उनकी पढ़ाई पर भी आप पूरा ध्यान देंगे | माँ दुर्गा को इलायची अर्पित करें, घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा | 

कर्क राशि - आज किसी के मामले में दखल देने से आपको बचना चाहिए | आज नवरात्र के दूसरे दिन माँ ब्रहमचारिणी की पूजा करने से आपके रुके हुए काम पूरे होंगे | अगर आप किसी बड़े प्रोजेक्ट में पैसा लगाने की सोच रहे हैं, तो पहले किसी समझदार व्यक्ति से सलाह जरूर ले लें | बड़ों की बात सुनना आपके लिये फायदेमंद रहेगा | आज आपके वैवाहिक रिश्तों के बीच नजदीकियां बढ़ेगी | आप अपने करियर को लेकर कोई योजना बना सकते हैं | माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार आयेगा | सिद्धकुंजिका स्तोत्र का पाठ करें, आपकी सभी परेशानियों का निवारण होगा | 
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल