1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 7 अप्रैल राशिफल: आज होगी मां ब्रह्माचारिणी की पूजा, किन राशियों पर बरसेगी मां की कृपा

7 अप्रैल राशिफल: आज होगी मां ब्रह्माचारिणी की पूजा, किन राशियों पर बरसेगी मां की कृपा

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 07, 2019 06:50 am IST,  Updated : Apr 07, 2019 06:50 am IST

आज चैत्र नवरात्र का दूसरा दिन है। आज के दिन मां दुर्गा के दूसरे स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी की पूजा का विधान है। आपको बता दूं कि मां दुर्गा का ये स्वरूप अनन्त फल देने वाला है। इनकी पूजा से व्यक्ति को हर क्षेत्र में विजय मिलती है। साथ ही मंगल ग्रह से जुड़ी परेशानियों से भी छुटकारा मिलता है।

तुला राशि - आज किसी मेहमान के घर आने का योग बन रहा है | माँ ब्रहमचारिणी जीवन में आपकी जीत सुनिश्चित करने में मदद करेगी। आपका दाम्पत्य जीवन खुशियों से भरा रहेगा। अगर कोई नया बिजनेस शुरु करने की सोच रहे हैं, तो पहले किसी की सलाह जरुर ले लें, बेहतर रहेगा | इस राशि के लेखकों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है | आपके लेखन कार्यों की सराहना बड़े पैमाने पर होगी | आपको ईमानदार लोगों के साथ मेल-जोल बढ़ाने का मौका मिलेगा। अगर आप किसी पुराने रोग से परेशान हैं, तो इस नवरात्र में आपको उससे छुटकारा मिलेगा | माँ दुर्गा को इत्र चढ़ाएं, सभी परेशानियों से मुक्ति मिलेगी | Red, 2 

वृश्चिक राशि - आज ऑफिस में आपको बॉस से वाहवाही मिलेगी | आपका मन प्रसन्न रहेगा | आपकी सेहत पहले से बेहतर रहेगी | आज नवरात्र के शुभ अवसर पर माँ दुर्गा आपके धन-धान्य में बढ़ोतरी करेगी | आपको ननिहाल पक्ष से कोई शुभ समाचार मिलने के संकेत हैं | आज अचानक से आपको किसी समारोह में जाने का मौका मिलेगा | वहां बड़े-बड़े लोगों से मुलाकात आपको भविष्य में फायदा दिलायेगी। आज आप अपने मित्रों के साथ किसी एडवेंचरस जगह पर घूमने की प्लानिंग करेंगे | दुर्गा मंदिर में रुद्राक्ष की माला दान करें, आपके साथ सब अच्छा होगा | Silver, 9 
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल