1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 7 सितंबर: इन राशि वालों को मिल सकता है गुड न्यूज, सुबह के वक्त करें ये उपाय

राशिफल 7 सितंबर: इन राशि वालों को मिल सकता है गुड न्यूज, सुबह के वक्त करें ये उपाय

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 06, 2018 04:57 pm IST,  Updated : Sep 06, 2018 04:57 pm IST

आज भाद्रपद कृष्ण पक्ष की एकादशी और शुक्रवार का दिन है। भाद्रपद कृष्ण पक्ष की एकादशी को जया एकादशी के नाम से जाना जाता है। ये एकादशी बड़ी ही फलदायी बतायी गई है। 

राशिफल 2018
राशिफल 2018

कुंभ राशि - आज किस्मत आपके साथ रहेगी।कारोबार में आ रही दिक्कतें आज समाप्त हो जायेंगी।घर में छोटी सी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा।आज आपकी किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जो आपको बिजनेस में काफी फायदा करायेगा।आज आपकी क्रिएटिविटी से लोग प्रभावित होंगे।सुबह उठने के बाद सूर्य को प्रणाम करें, आपके परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा |

मीन राशि - आज आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे।आज आपका कोई अधूरा काम चुटकियों में पूरा हो सकता है।कार्यक्षेत्र में बढ़ोत्तरी के अवसर मिलेंगे| इस राशि के छात्र अगर योजना बनाकर तैयारी करेंगे, तो करियर में उन्नति के नये रास्ते खुल सकते हैं।आज धनलाभ के योग बन रहे हैं । परिवार वालों के साथ समय बिताने से रिश्तों में चल रहा मन-मुटाव खत्म हो जायेगा।गणेश जी को लड्डू का भोग लगाएं, आपके जीवन में खुशियों का आगमन होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल