1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 8 अप्रैल राशिफल: आज होगी मां चंद्रघंटा की पूजा, इन राशियों को मिलेगी हर काम में सफलता वहीं ये लोग रहें सतर्क

8 अप्रैल राशिफल: आज होगी मां चंद्रघंटा की पूजा, इन राशियों को मिलेगी हर काम में सफलता वहीं ये लोग रहें सतर्क

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 08, 2019 06:32 am IST,  Updated : Apr 08, 2019 09:23 am IST

आज चैत्र शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि और सोमवार का दिन है। साथ ही आज रात 08 बजकर 10 मिनट तक प्रीति योग और आज सुबह 09 बजकर 43 मिनट से पूरा दिन पार करके कल सुबह 10 बजकर 19 मिनट तक रवि योग भी रहेगा। इसके अलावा जैसा कि आप जानते हैं फिलहाल चैत्र नवरात्र चल रहे हैं। आज नवरात्र का तीसरा दिन है।

धनु राशि
धनु राशि

धनु राशि - वालों आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। इस राशि के जो लोग राजनीति से जुड़े हैं, उन्हें कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। लोगों के बीच आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। छोटे स्तर पर व्यापार करने वालों को बड़ा लाभ हो सकता है। लवमेट के लिये आज का दिन रिश्तों में मिठास बढ़ाने वाला रहेगा। जो लोग प्रॉपर्टी का काम करते हैं, उन्हें किसी जमीन से फायदा हो सकता है। ऑफिस का वातावरण आज आपके काम की गति को तेज करेगा। मंदिर में सिंघाड़े का आटा दान करें, आपको सभी काम में सफलता मिलेगी। Brown, 5 

मकर राशि - वालों आज कार्यक्षेत्र में कोई समस्या आ सकती है, लेकिन नवरात्र के शुभ अवसर पर माँ चद्रघंटा आपकी सभी समस्याओं को दूर करेगी। अगर आप खुद का बिजनेस करते हैं, तो आपको किसी से भी बात करते समय अपने शब्दों पर ध्यान देना चाहिए। कोई आपके शब्दों का गलत फायदा उठा सकता है। किसी नयी डील में पैसा लगाने जा रहे हैं, तो किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह जरूर ले लें। भाई-बहनों का सहयोग आपको मिलता रहेगा। इस राशि के शिक्षकों के लिए आज का दिन शुभ है। परिवार के साथ देवी माँ के मंदिर जाएं, सबके साथ बेहतर संबंध स्थापित होंगे 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल